भारत टॉप 10 अमीर देशों में शामिल, फिर भी भारतीय गरीब

नयी दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है। भारत में व्यक्तियों की कुल संपत्ति 5,200 अरब डॉलर होने की वजह से वो दुनिया के टॉप 10 अमीर देशों की सूची में शामिल हो गया है। भारत भले ही 10 धनवान देशों की सूची में शामिल हो गया हो, लेकिन यहां की प्रति व्यक्ति आय में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। अर्थव्यवस्था: कौन-कौन से देशों को जल्द पछाड़ देगा भारत?

currency

प्रति व्यक्ति आय के आधार पर देखें तो भारत भले ही अमीर देशों की सूची में शामिल हो गया हो, लेकिन भारतीय अभी भी गरीब है। न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक भारत दुनिया में 10 अमीर देशों की सूची में सातवें नबंर पर है। देश की आबादी की वजह से भारत अमीर देशों की सूची में शामिल हो गया है, लेकिन यहां प्रति व्यक्ति आय अभी भी बहुत कम है। वहीं इस सूची में अमेरिका नबंर एक पर है, जहां व्यक्तियों की कुल संपत्ति 48,700 अरब डॉलर है।

दूसरे नबंर पर चीन है, जिसकी कुल संपत्ति 17,300 अरब डॉलर है। तीसरे पायदान पर जापान है,जिसकी कुल संपत्ति 15,200 अरब डॉलर है। चौथे नबंर परजर्मनी है, जिसकी कुल संपत्ति 9,400 अरब डॉलर है। 9,200 अरब डॉलर के साथ ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है।

फ्रांस (7,600 अरब डॉलर) के साथ छठे नबंर पर, 5,200 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ भारत सातवें स्थान पर, इटली (5,000 अरब डॉलर) के साथ 8वें नबंर पर, कनाडा नौवें नबंर पर और 4,500 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ ऑस्ट्रेलिया दसवे स्थान पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+