Indegene Ltd IPO ने खुलते ही लगाई बड़ी छलांग, 74% भरा इश्यू

शेयर बाजार में एक और बड़ी कंपनी लिस्ट होने जा रही है। Indegene Ltd कंपनी का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए लिस्ट हुआ और पहले ही दिन 1.06 गुना सब्सक्राइब हो गया। बता दें कि बीएसई और एनएसई पर 13 मई को शेयरों की लिस्टिंग होगी।

इस आईपीओ में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिस तरह से लोगों ने इस आईपीओ में दिलचस्पी दिखाई है उसे देखते हुए लग रहा है कि यह अच्छी लिस्टिंग के साथ बाजार में एंट्री करेगा।

ipo

निवेशकों ने 3.05 करोड़ इक्विटी शेयर के लिए अपनी बोली लगाई है। इस आईपीओ का साइज 2.88 करोड़ है। इस आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। इन निवेशकों ने 2.22 गुना खरीदारी की है। वहीं रिटेल निवेशकों की बात करें तो 1.14 गुना निवेशकों ने इसमे खरीदारी की है। जबकि 98 फीसदी कर्मचारी बोली भी बुक हो चुकी है।

बता दें कि इस आईपीओ में निवेश करने का तीन दिन का मौका है। 8 मई तक इस आईपीओ का सब्सक्रिप्शन खुला रहेगा। कंपनी की ओर से 2 रुपए की फेस वैल्यू के 40746891 शेयर जारी किए जाएंगे। इसमे से 16814159 शेयर शेयर जारी होंगे जबकि 23932732 शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के जरिए की जाएगी।

कंपनी की ओर से इसका प्राइस बैंड 430-452 रुपए तय किया गया है। आम निवेशकों के लिए खुलने से पहले इसे 3 मई को एंकर इन्वेस्टर्स के लिए खोला गया था। यहां से कंपनी ने 548 करोड़ रुपए जुटाएं हैं। कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए डिस्काउंट भी ऑफर किया है। उन्हें प्रति शेयर 30 रुपए तक की छूट मिल रही है।

Indegene कंपनी की बात करें तो यह दवा विकास और क्लीनिकल ट्रायल करती है। इसके साथ रेगुलेटरी सबमिशंस, कंप्लेंट मैनेजमेंट, उत्पादों की बिक्री, बायोटेक और मेडिक डिवाइस वाली कंपनियों की मदद करती है। इस कंपनी की शुरुआत 1998 में हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+