Income Tax Return: नजदीक आ चुकी है ITR भरने की डेडलाइन,फौरन भरें रिटर्न, वरना देनी पड़ेगी पेनेल्टी
Income Tax Return: नजदीक आ चुकी है ITR भरने की डेडलाइन,फौरन भरें रिटर्न, वरना देनी पड़ेगी पेनेल्टी
नई दिल्ली, 2 दिसंबर। Income Tax Return Filing Deadline. अगर आपने अब तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरा है तो बिना देर किए इसे फौरन निपटा लें, क्योंकि आईटीआर भरने की डेडलाइन नजदीक आ गई है। इनकम टैक्स रिटर्न भरने की डेडलाइन 31 दिसंबर को खत्म हो रही है। अगर आपने 31 दिसंबर तक अपना आयकर रिटर्न नहीं भरा तो आपकी मुश्किल बढ़ जाएगी। वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की डेडलाइन 31 दिसंबर है। इस तारीख तक अपना रिटर्न नहीं दाखिल करने वाले लोगों को पेनेल्टी चुकाना होगा।

31 दिसंबर को आखिरी तारीख
31 दिसंबर को इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख है। अगर आपने वित्तीय साल 2020-21 के लिए अब तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरा है तो बिना देर किए इस महीने निपटा लें, वरना इस तारीख के बाद आयकर रिटर्न भरने पर आपको पेनाल्टी देना होगा। ऐसे में आपको बिना देर किए इसे निपटा लेना चाहिए, वरना आपकी मुश्किल बढ़ सकती है। आपको बता दें कि इनकम टैक्स की वेबसाइट में आ रही तकनीकी दिक्कत के कारण इनकम टैक्सरिटर्न की आखिरी तारीख को पहले ही दो बार बढ़ाया जा चुका है। चूंकि अब वेबसाइट पर काम सही से हो रहा है इसलिए आप आसानी से अपना आईटीआर भर सकते हैं।

कैसे भरें इनकम टैक्स रिटर्न
इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के लिए आप आयकर विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://www.incometax.gov.in/ पर जाएं।
Log In के बाद एंटर योर यूजर आईडी ऑप्शन में जाकर PAN नंबर भरें और जारी रखें पर क्लिक करेंष
सिक्योर एक्सेस मैसेज की पुष्टि करें और जारी रखें पर क्लिक करें।
आपको OTP का ऑप्शन मिलेगा, जिसे क्लिक करआपको उस ओटीपी को भरना होगा।
फिर लॉग इन पर क्लिक करें और आयकर ई-फाइलिंग डैशबोर्ड पर जाएं।
ई-फाइलिंग पोर्टल में लॉग इन करने के लिए आपको आधार नंबर या नेट बैंकिंग का उपयोग करना होगा।
आधार नंबर फर कर निर्देशानुसार बढ़ें और ओटीपी प्रदान करें।
नेट बैंकिंग के लिए आपको अपना अकाउंट एक्सेस करने के लिए अपना यूजर आईडी और पासवर्ड भरना होगा।

दो बार बढ़ चुकी है डेडलाइन
आपको बता दें कि इनकम टैक्स की वेबसाइट में आई तकनीकी खामी के चलते सरकार पहले ही दो बार रिटर्न दाखिल करने की डेडलाइन बढ़ा चुकी है । पहले इसकी आखिरी तारीख 31 जुलाई थी, जिसे बढ़ाकर 30 सितंबर तक कर दिया गया। लेकिन इस बार भी पोर्ट्ल को लेकर आ रही शिकायतों के कारण सरकार ने फिर से बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2021 कर दिया।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications