Income Tax Return: नहीं बढ़ेगी ITR फाइल करने की अंतिम तारीख, सामने आई बड़ी अपडेट

Income Tax Return: आयकर विभाग ने आयकर रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई तय की है। ऐसे में आपको तय तारीख से पहले आयकर रिटर्न फाइल कर देना चाहिए। अगर आप यह सोच रहे हैं कि अंतिम तारीख के बाद आयकर विभाग इसे आगे बढ़ाएगा तो आप गलत हैं।

रवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा ने लोगों से अपील की है कि वह जल्द से जल्द अपना आयकर रिटर्न फाइल कर दें। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय आयकर रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ाने पर विचार नहीं कर रहा है।

ITR

संजय मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू में कहा कि हमे उम्मीद है कि इस साल अधिक लोग आयकर रिटर्न फाइल करेंगे, इस साल पिछले वर्ष की तुलना में अधिक लोग आयकर रिटर्न फाइल करेंगे। बता दें कि पिछळे साल 31 जुलाई तक 5.83 करोड़ लोगों ने आयकर रिटर्न फाइल किया था।

रेवेन्यू सेक्रेटरी ने बताया कि हम उन लोगों का धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने आयकर रिटर्न फाइल कर दिया है। इस वर्ष आयकर रिटर्न फाइल करने की रफ्तार पिछले वर्ष की तुलना में तेज है। लिहाजा हम लोगों को सलाह देना चाहते हैं कि वह आखिरी तारीख का इंतजार ना करें और आयकर रिटर्न को जल्द फाइल करें।

आयकर विभाग को उम्मीद है कि इस साल तकरीबन 10.5 फीसदी की आयकर रिटर्न में बढ़ोत्तरी होगी। जीएसटी को लेकर संजय मल्होत्रा ने कहा कि यह अबतक 12 फीसदी है। हम जल्द ही लक्ष्य को हासिल करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+