देशभर में विदेशी मोबाइल कंपनियों पर आयकर विभाग के छापे, हजारों करोड़ की गड़बड़ी आई सामने
देशभर में विदेशी मोबइल कंपनियों पर आयकर विभाग के छापे, हजारों करोड़ी की गड़बड़ी आई सामने
नई दिल्ली, 31 दिसंबर: आयकर विभाग ने विदेशी मोबाइल कंपनियों और उनसे जुड़े व्यक्तियों पर छापे मारे हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बताया है कि 21 दिसंबर को पूरे भारत में मोबाइल कम्युनिकेशन और मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनियों पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया गया। जिसमें हजारों करोड़ की गड़बड़ी सामने आई।

सीबीडीटी के मुताबिक, कर्नाटक, तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान, दिल्ली और एनसीआर में कंपनियों के दफ्तरों पर कार्रवाई की गई है। छापेमारी में दो बड़ी कंपनियों के बारे में सामने आया कि इनकी ओर से विदेशों में स्थित अपने समूह की कंपनियों को रॉयल्टी के तौर पर कुल 5500 करोड़ से ज्यादा की रकम भेजी है। इसमें जो कागजात कंपनी ने दिए हैं, उसमें कई झोल लगते हैं।
सीबीडीटी ने ये भी कहा है का दो विदेशी मोबाइल फोन निर्मात कंपनियों ने मोबाइल हैंडसेट में काम आने वाले कलपुर्जों की खरीद में गड़बड़ी की है। इन दोनों कंपनियों ने आयकर अधिनियम, 1961 के तहत निर्धारित नियामक आदेश का अनुपालन नहीं किया है। जिसके लिए इन पर आयकर अधिनियम, 1961 के तहत कार्रवाई हो सकती है, दोनों कंपनियों पर 1000 करोड़ रुपए तक वसूले जा सकते हैं।
विभाग की ओर से ये भी कहा गया है कि कुछ फिनटेक और सॉफ्टवेयर कंपनियों ऐसी भी हैं, जो कंपनियां खर्च बढ़ाने और फंड से बाहर निकालने के उद्देश्य से बनाई गई हैं। इस उद्देश्य के लिए ऐसी कंपनियों ने व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए भुगतान किया है और तमिलनाडु स्थित एक गैर-मौजूद व्यावसायिक प्रतिष्ठान की ओर से जारी किए गए बिलों का भी उपयोग किया है। करीब 50 करोड़ रुपए इस तरह से इसमें लगाए गए हैं। सीबीडीटी ने कहा है कि मामले में अभी आगे की जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications