इनकम टैक्स विभाग ने बदल दिया ये नियम, अब लाखों कर्मचारियों की बढ़ सकती है इन हैंड सैलरी
इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) ने अपने कुछ ऐसे नियमों में बदलाव कर दिया है जिसका फायदा देश के लाखों कर्मचारियों को हो सकता है। इनकम टैक्स के इस फैसले से, कर्मचारियों की इन हैंड सैलरी बढ़ सकती है। यानी, कर्मचारियों के अकाउंट में ज्यादा सैलरी बनकर आएगी। दरअसल, इनकम टैक्स विभाग के तहत आने वाले केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने रेंट-फ्री होम से जुड़े नियमों में कुछ बदलाव को लेकर नोटिफिकेशन जारी किए हैं। यह नया बदलाव अगले महीने यानी 1 सितंबर से लागू हो जाएगा।
दरअसल, इस नोटिफिकेशन में बताया गया है ऐसे कर्मचारी जिन्हें नियोक्ताओं की तरफ से घर की सुविधा मिली है, उसे अब ज्यादा सेविंग होगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक, केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारियों के अलावा जहां बाकी कर्मचारियों को अनफर्निश्ड आवास मुहैया कराया जाता है और ऐसे आवास का स्वामित्व कंपनी के पास हैं, तो इसका वैल्यूएशन फिर से किया जाएगा। अगर वैल्यूएशन कम होगा तो इनहैंड सैलरी में इजाफा हो सकता है।

आसान भाषा में समझें, कैसे होगा कर्मचारियों को फायदा?
मान लीजिए कि कोई कर्मचारी नियोक्ता द्वारा दिए गए घर में रह रहा है और इसका किराया उसकी सीटीसी से काटी जा रही है। अब फिर से इसका वैल्यूएशन नए फॉमूले के तहत किया जाएगा। अगर वैल्यूएशन कम होता है तो ऑटोमेटिक टोटल सैलरी में से कम कटौती होने लगेगी। जिसके चलते हर महीने कर्मचारियों की इन हैंड सैलरी में इजाफा हो जाएगा। जानकारों का कहना है कि नए नियम के लागू होने के बाद जहां एक तरफ कर्मचारियों को बचत होगी। वहीं, दूसरी तरफ सरकार के राजस्व में कमी आ सकती है। हाई इनकम वाले कर्मचारियों को इसका अधिक फायदा होगा, जिन्हें अधिक महंगे आवास मिलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications