Air India में जल्द मिलेगी चखकर खाना चुनने की सुविधा

पढ़ें- सिर उठा रही नई कंपनियां
एयर इंडिया इस हफ्ते वैश्विक विमानन कंपनियों के समूह स्टार अलायंस में शामिल होने जा रही है। इसके लिए 11 जुलाई को औपचारिक समारोह आयोजित किया जा रहा है। विमान में खानपान सेवा उपलब्ध कराने वाली ताजसैट्स ने कहा कि उसने चुनिंदा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर विमान में खाद्य सेवाओं में सुधार के लिए एयर इंडिया के साथ साझेदारी की है।
ताजसैट्स के खाद्य संभाग निदेशक सतीश अरोड़ा ने कहा कि लोगों के स्वाद और पसंद के आधार पर व्यंजन परोसने के लिए टेबल सेट अप की योजना लाई गई है। स्टार अलायंस के नेटवर्क में रोजाना 21 हजार 980 उड़ाने हो रही हैं जो 195 देशों के 1,328 हावाई अड्डों को जोड़ती है।
इसके सदस्यों के बेड़े में 4 हजार 338 विमान हैं। उम्मीद की जा रही है कि स्टार एलाएंस की वैसाखी के बाद एयरइंडिया की ताकत मज़बूत होगी व यात्रियों को इस नई संयुक्तता से सुविधाओं में इजाफा होगा।












Click it and Unblock the Notifications