Vodafone-Idea ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: बंद हो सकती है Vi की ये सर्विस, 1 करोड़ ग्राहकों पर असर
Vodafone-Idea ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: बंद हो सकती है Vi की ये सर्विस, 1 करोड़ ग्राहकों पर असर
नई दिल्ली। अगर आप भी वोडाफोन-आइडिया के ग्राहक हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। वीआई( Vi) अपनी सर्विस को अपग्रेड कर रहा है, जिससे संबंधित जानकारी लगातार ग्राहकों को दी जा रही है। फोन और एसएमएस के जरिए ग्राहकों को इसके बारे में जानकारी दी जा रही है। दरअसल वोडाफोन-आइडिया अपनी सर्विस को अपग्रेड तक 4जी( 4G) की ओर बढ़ रहा है। ग्राहकों को अपने सिम( SIM) को 4जी में अपग्रेड करवाने के लिए कहा जा रहा है।

वोडाफोन-आइडिया के ग्राहकों के लिए जरूरी जानकारी
वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों को टेलीकॉम कंपनी की ओर से फोन पर ये जरूरी जानकारी दी जा रही है। Vi अपने नेटवर्क को 4जी में अपग्रेड कर रहा है। कंपनी जल्दी ही अपनी 3 जी सर्विस को बंद करने की तैयारी में है। ऐसे में 3जी कस्टमर्स को अपने सर्विस को अपग्रेड करने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि वीआई की 2 जी सर्विस जारी रहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि 2जी सर्विस इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की संख्या काफी अधिक है। करीब 14.9 करोड़ ग्राहक 2जी सर्विस का इस्तेमाल करते हैं।

बंद होगी 3G सर्विस
वोडाफोन-आइडिया तेजी के साथ 4जी की तरफ बढ़ रहा है। Vi के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर अक्षय मंदूरा ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 4 जी नेटवर्क के पूरी तरह एक्टिवेट हो जाने के बाद 3जी नेटवर्क की जरूरत नहीं पड़ेगी। वोडाफोन-आइडिया के 1.1 करोड़ ग्राहक 3जी नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी धीरे-धीरे अपने गाहकों को 4जी नेटवर्क पर शिफ्ट करने में लगा है।

2022 तक पूरी तरह बंद हो जाएगी 3जी सर्विस
कंपनी के मुताबिक 2022 तक वोडाफोन आइडिया की 3 जी सर्विस पूरी तरह बंद हो जाएगी। ग्राहकों को अपने 3जी सिम को 4जी में अपग्रेड करवाने के लिए कहा जा रहा है। आप वोडफोन के नजदीकी स्टोर या मिनी स्टोर पर जाकर अपने सिम को 3जी से 4G में अपग्रेड करवा सकते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी सर्विस बंद हो सकती है। कंपनी की ओर से इस बारे में लगातार मैसेज और फोन किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications