SBI के 42 करोड़ खाताधारकों के लिए जरूरी खबर: 1 जनवरी 2021 से बदल जाएगा चेक पेमेंट का तरीका, लागू होगा पॉजिटिव
SBI के 42 करोड़ खाताधारकों के लिए जरूरी खबर: 1 जनवरी 2021 से बदल जाएगा चेक पेमेंट का तरीका, लागू होगा पॉजिटिव पे सिस्टम
नई दिल्ली। SBI Cheque payment system. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपन बड़े नियम में बदलाव करने जा रहा है। नए साल के साथ ही इस नियम में बदलाव हो जाएगा। ऐसे में बैंक ने अपने खाताधारकों को इस नए नियम के बारे में जानकारी दी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 1 जनवरी 2021 से चेक पेमेंट( Cheque Payment rule) में बदलाव करने जा रहा है। नए साल के पहले ही दिन से चेक पेमेंट का नया नियम लागू हो जाएगा।

1 जनवरी से बदल जाएगा नियम
1 जनवरी 2021 से चेक से पेमेंट का नया नियम लागू हो जाएगा। नए साल में चेक पेमेंट का नया सिस्टम लागू हो जाएगा। 1 जनवरी 2021 से SBI पॉजिटिप पे सिस्टम( Positive Pay System) शुरू करने जा रहा है। 1 जनवरी 2021 से 50000 रुपए से अधिक के चेक पेमेंट करने पर आपको चेक नंबर, चेक द्वारा पे किया जाने वाला अमाउंट, चेक की तारीख, बनिफिशियरी के नाम आदि की जानकारी बैंक को देनी होगी।

50000 रुपए से अधिक की रकम पर लागू होगा नियम
नए नियम के मुताबिक 50000 रुपए से अधिक के भुगतान पर पॉजिटिव पे सिस्टम लागू होगा। जिसके तहत आपके द्वारा दी गई जानकारी को, चेक पर दर्ज जानकारी से मिलाने के बाद ही उसका भुगतान किया जाएगा। चेक के जरिए होने वाले फर्जीवाड़े से बचने के लिए बैंक ने ये कदम उठाया है।

जानिए क्या होता है पॉजिटिव पे सिस्टम
पॉजिटिव पे सिस्टम एक ऑटोमेटिक टूल है, जिसकी मदद से चेक के जरिए होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने के लिए शुरू किया जा रहा है। इसके तहत चेक जारी करने वाले व्यक्ति को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से चेक की तारीख, चेक लाभार्थी का नाम, पेमेंट की रकम आदि की जानकारी दोबारा से बैंक को देनी होगी। चेक जारी कर्ता एसएमएस, मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग या एटीएम के जरिए बैंक तक इन जानकारी को पहुंचा सकता है। बैंक दोनों जानकारी को क्रॉस-चेक करन के बाद ही चेक क्लियरेंस का काम करेगी।












Click it and Unblock the Notifications