वर्ल्ड बैंक के बाद IMF दिया झटका, विकास दर अनुमान में की कटौती
नई दिल्ली। मोदी सरकार को आर्थिक मोर्चे पर झटका लगा है। वर्ल्ड बैंक और मूडीज के बाद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भी विकास दर के अनुमान को घटाकर मोदी सरकार को झटका दिया है। IMF ने भारत की वित्त वर्ष 2019-20 में विकास दर के लिए अनुमान घटा दिया है। आईएमएफ के ताजा अनुमान के मुताबिक भारत की जीडीपी इस साल 6.1 फीसदी की रफ्तार से विकास करेगी, जबकि साल 2020 में जीडीपी के 7 फीसदी रहने की उम्मीद जताई गई है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपनी रिपोर्ट में साल 2019 में वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 3 प्रतिशत कर दिया है। जबकि पिछले साल यह 3.8 फीसदी थी।

वहीं विश्व बैंक ने भी भारत की विकास दर का अनुमान घटा दिया है। वर्ल्ड बैंक ने भारत के विकास दर को घटाकर 6 फीसदी कर दी है, वहीं साल 2021 में भारत ग्रोथ रेट को 6.9 फीसदी रहने की उम्मीद जताई है।












Click it and Unblock the Notifications