अगर 10 साल पुराना है 'आधार कार्ड' तो रुक सकते हैं आपके काम, ऐसे फ्री में अपडेट करें ये दस्तावेज

अगर आपके पास 10 साल पुराना आधार कार्ड रखा है तो नए नियम को जान लें, नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं।

If your Aadhaar card is 10 years old soon update these documents for free

आधार कार्ड आज के समय में भारतीयों के लिए सबसे अहम दस्तावेज है। बैंक से लेकर स्कूल और अन्य काम में इस दस्तावेज की जरूरत रहती है। अगर आपको आधार कार्ड को 10 साल हो गए हैं तो ये खबर आपके लिए काफी जरूरी है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। प्राधिकरण ने उन लोगों के संबंध में सत्यापन निर्देश भी जारी किए थे, जिनके आधार को बने हुए 10 साल हो चुके हैं।

यूआईडीएआई 10 साल पुराने आधार कार्ड में डिटेल्स अपडेट करने के लिए कोई शुल्क नहीं ले रहा है। इस अपडेट को फ्री में अपडेट किया जा रहा है। प्राधिकरण ने आधार में दस्तावेजों को ऑनलाइन फ्री में अपडेट करने के निर्देश 15 मार्च 2023 को जारी किए थे।

आधार यूजर फ्री में 14 जून 2023 तक अपनी डिटेल्स को अपडेट करा सकते हैं। आधार में ये अपडेट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में हो रहा है। जहां ऑनलाइन ये सेवा मुफ्त है तो वहीं ऑफलाइन में 50 रुपए का शुल्क लग रहा है।

ऐसे आधार कार्ड में अपडेट करें नई डीटेल

  • यूजर अपने आधार नंबर का उपयोग करके https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर लॉग इन करें।
  • ओटीपी मिलने के बाद आप लॉग इन कर लेंगे।
  • इसके बाद अब 'दस्तावेज़ अपडेट' पर क्लिक करें।
  • इसके बाद यूजर अपनी डिटेल्स वेरीफाई करें
  • अगर डिटेल्स सही है तो अगले हाइपर-लिंक पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन लिस्ट से प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस डॉक्यूमेंट चुनें।
  • इसके बाद मांगे गए प्रूफ को अपडेट करने के लिए उसी की प्रतियां अपलोड करें।
  • इसके बाद आपका आपको अपडेट आधार का मैसेज दिखा, इसके साथ फोन पर भी एसएमएस के जरिए जानकारी आ जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+