अगर आधार देकर खुलवाया बैंक अकाउंट तो भी खाते से करवाना होगा लिंक, जानें आखिरी तारीख

नई दिल्ली। अगर आपने अपना बैंक अकाउंट आधार कार्ड लेकर खुलवाया है और ये सोच रहे हैं कि आपको अपने खाते को आधार से लिंक करवाने की कोई जरूरत नहीं है तो आप गलत हैं। भले ही आपने पहचान पत्र में आधार कार्ड देकर अपना बैंक अकाउंट खुलवाया हो, लेकिन फिर भी आपको 31 दिसंबर 2017 तक अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवाना होगा। ऐसे में अगर आप अपने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करवाने के लिए बैंक जाने से बचना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं आसान तरीका, जिसकी मदद से आप घर में बैठे-बैठे अपने खाते को आधार से लिंक करवा सकेंगे।

 ऑनलाइन करवाए लिंक

ऑनलाइन करवाए लिंक

आप घर में बैठे-बैठे ऑनलाइन तरीके से अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवा सकते हैं। आधार को खाते से लिंक करे के लिए आपको नेट बैकिंग का इस्तेमाल करना होगा। नेट बैकिंग में लॉग इन करने के बाद अपटेड आधार के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना आधार नंबर भरना होगा। आधार लिंक होने के बाद आपके फोन पर या ईमेल पर बैंक की ओर से संदेश आ जाएगा कि आपका खाता आधार से लिंक हो गया है।

 SMS से लिंक

SMS से लिंक

नेट बैकिंग के अलावा आप एसएमएस भेजकर भी अपने खाते को आधार से लिंक करवा सकते हैं। आप अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से बैंक को संदेश भेजकर अपने खाते से आधार लिंक करवा सकते हैं। आपको UID_आधार नंबर_बैंक अकाउंट नंबर लिखकर एसएमएस करना होगा। आपको बता दें कि एसएमएस द्वारा आधार लिंक करने के लिए बैंक की ओर से एक कोड दिया जाता है। जिस कोड के बाद बैंक द्वारा बताए गए स्टेप को खॉलो कर आपको संदेश भेजना होता है।

 ATM से करें लिंक

ATM से करें लिंक

आप अपने बैंक के एटीएम में जाकर भी अपने खाते को आधार से लिंक करवा सकते हैं। एटीएम मशीन में कार्ड डालने के बाद आपको अपना पिन कोर्ड डालना होगा, फिर आप को सर्विस रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुनना होगा। फिर आपको आधार लिंक का विकल्प चुनना होगा। फिर अपना आधार नंबर भरकर आप अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवा सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+