Bank of Baroda: बैंक ऑफ बड़ौदा में है खाता तो अगले 16 दिनों में निपटा लें ये काम
Bank of Baroda: बैंक ऑफ बड़ौदा में है खाता तो अगले 16 दिनों में निपटा लें ये काम
नई दिल्ली, जून 13। अगले कुछ दिनों में बैंकिंग सेक्टर मं कई अहम बदलाव होने वाला है। 30 जून 2021 के बाद से कई बैंकों के आईएफएसकी कोड, चेक बुक में बदलाव होने वाला है। ऐसे में अगर आपका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है तो आपके लिए जरूरी खबर है। अगर आपने 30 जून तक अपने बैंक खाते से जुड़े इस काम को नहीं निपटाया तो आपको मुश्किल हो सकती है।

बैंक ऑफ इंडिया खाताधारकों के लिए जरूरी खबर
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने खाताधारकों को अलर्ट किया है। देना बैंक और विजया बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय पिछले साल हो गया था, जिसके बाद अब इन दोनों बैंकों के खाताधारकों के लिए पुराने चेकबुक और आईएफएससी कोड में बदलाव होने जा रहा है। ऐसे में इन खाताधारकों 30 जून 2021 तक अहम काम करना है।

30 जून से पहले निपटा लें ये काम
अगर आपका खाता विजया बैंक और देना बैंक में अकाउंट था, जो अब बैंक ऑफ बड़ौदा के खाताधारक बन गए हैं, वो 30 जून तक अपने पुराने चेकबुक और आईएफएससी कोड को बदलवा लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको परेशानी करने पर आपको मुश्किल हो सकती है । नए आईएफएससी कोड के बिना आपको पैसे ट्रांजैक्शन , चेकबुक से लेनदेन में परेशानी आ सकती है।

क्या करें बैंक के खाताधारक
देना बैंक और विजया बैंक के विलय के बाद इन खाताधारकों का बैंक अकाउंट तो नहीं बदला, लेकिन उनके बैंक ब्रांच में बदलाव के चलते उनके आईएफएससी कोड में बदलाव हो गया है। ऐसे में बिना नए आईएफएससी कोड के आप ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे। बैंक ने ट्विट के जरिए इसी की जानकारी दी है। 30 जून, 2021 तक नई MICR के साथ चेक बुक भी आपको हासिल करना होना। आपको बता दें कि IFSC कोड 11 अंकों का एक कोड होता है, जिसमें अल्फाबेट और अंक दोनों होते हैं। इसके जरिए बैंकिंग सिस्टम में आसानी से पता कर लिया जाता है












Click it and Unblock the Notifications