आइडिया ने 2जी, 3जी और 4जी के डेटा पैक की कीमतें कर दी 'एक'
आइडिया ने एक बयान में कहा है कि अब 1 जीबी या उससे अधिक के इंटरनेट डेटा रिचार्ज पर 2जी, 3जी और 4जी सभी के पैक की कीमत समान होगी।
नई दिल्ली। आइडिया सेल्युलर ने रिलायंस जियो और अन्य टेलिकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए एक खास प्लान जारी किया है। आइडिया ने एक बयान में कहा है कि अब 1 जीबी या उससे अधिक के इंटरनेट डेटा रिचार्ज पर 2जी, 3जी और 4जी सभी के पैक की कीमत समान होगी। यानी भले ही आप 2जी के लिए 1जीबी का रिचार्ज कराएं या 4जी के लिए, आपको एक ही कीमत चुकानी होगी। इस तरह से कंपनी ने अलग-अलग जनरेशन के लिए एक समान डेटा चार्ज लेने का फैसला किया है।

कंपनी की यह नई सुविधा इसी महीने के अंत यानी 31 मार्च 2017 से शुरू हो जाएगी। मौजूदा समय में अलग-अलग जनरेशन के मोबाइल नेटवर्क के लिए अलग-अलग कीमतों में डेटा पैक मिलता है। आइडिया के 1GB के एक महीने की वैधता वाले 2G पैक की कीमत 170 रुपये है। जबकि आइडिया के 1GB के 4G सर्विस वाले डेटा पैक की कीमत 123 रुपए है। ये भी पढ़ें- इसी महीने के अंत तक पेटीएम शुरू कर सकता है पेमेंट बैंक की सेवा
आइडिया ने 348 रुपए का एक प्लान भी लॉन्च किया है, जिसके तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड वाइस कॉलिंग के साथ-साथ रोजाना 500 एमबी 4जी डेटा भी मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी। इस प्लान की जानकारी अभी तक न तो कंपनी की वेबसाइट पर है ना ही कंपनी के ऐप पर है। दरअसल, यह प्लान कंपनी ने अपने कुछ चुनिंदा ग्राहकों के लिए जारी किया है, हो सकता है कि इसी वजह से इसे वेबसाइट और ऐप पर नहीं डाला गया है।
इससे पहले आइडिया घरेलू रोमिंग पर मुफ्त इनकमिंग कॉल की सुविधा देने की घोषणा भी कर चुका है। साथ ही, कंपनी ने कुछ अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक भी जारी किए थे, ताकि वह अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों से टक्कर ले सके। आइडिया के बयान में कहा था कि 1 अप्रैल, 2017 से आइडिया के 20 करोड़ उपभोक्ता कंपनी के 2जी, 3जी और 4जी नेटवर्क पर रोमिंग पर मुफ्त इनकमिंग कॉल की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications