ICICI-Videocon लोन मामला: BBB सदस्य की भूमिका से अनजान वित्त मंत्रालय
नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने आईसीआईसीआई बैंक और वीडियोकॉन लोन मामले में साफ किया है कि उन्हें बीबीबी मेंबर पी प्रदीप कुमार की भूमिका का पता नहीं था। मंत्रालय ने कहा है कि वो इस लोन केस मामले में बीबीबी सदस्य प्रदीप कुमार की भूमिका से अनजान था। शुक्रवार को वित्त मंत्रालय ने कहा कि कहा बैंक बोर्ड ब्यूरों के सदस्य पी प्रदीप कुमार की आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन लोन मामले में संलिप्तता से वो अनजान थे।

दरअसल कल ही पी प्रदीप कुमार को बैंकिंग बोर्ड ब्यूरो के सद्य के तौर पर चुना गया था, जिसके बाद से उनकी नियुक्ति को लेकर सवाल किए जा रहे थे। दरअसल प्रदीप कुमार सिंगापुर स्थित Avista Advisory के बोर्ड मेंबर हैं, जो कि पहले से सीबीआई जांच के दायरे में है, ऐसे में उन्हें बीबीबी का सदस्य बनाने पर सवाल उठने लगे। इस मामले पर वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि वो इस मामले की जांच कर रहे है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पूर्व सीएजी प्रमुख विनोद राय को बैंक ब्यूरो बोर्ड (बीबीबी) के चेयरमैन पद से हटाकर भानु प्रताप शर्मा बीबीबी का नया चेयरमैन नियुक्त कर दिया। वहीं सरकार ने तीन नए सदस्यों को भी नियुक्त किया है। इनमें वेदिका भंडारकर, पी प्रदीप कुमार और प्रदीप पी शाह का शामिल हैं।
आपको बता दें कि आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन समूह के विवादित 3,250 करोड़ रुपए लोन मामले में आयकर विभाग ने दीपक कोचर को दूसरा नोटिस जारी किया है। वहीं सीबीआई ने न्यूपावर रिन्यूएबल्स के निदेशक उमानाथ बैकुंठ नायक और वीडियोकॉनके मालिक वेनुगोपाल धूत के करीबी महेश चंद्र पुंगलिया पूछताछ की।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications