पैसों के लेनदेन के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है ये बैंक, जान लें नहीं तो हो सकता है आपको नुकसान

नई दिल्ली। हाल के दिनों में सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने कई नियमों में बदलाव किए हैं। डेबिट कार्ड, कैश के लेनदेन आदि के नियमों में बैंकों ने कई बड़े बदलाव किए हैं। इसी तरह का बदलाव आईसीआईसीआई बैंक भी करने जा रहा है। आईसीआईसीआई बैंक अब ट्रांजैक्शन चार्ज में बदलाव करने जा रहा है। अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के कस्टमर हैं तो आपके लिए इन नियमों को जानना जरूरी है।

कैश ट्रांजैक्शन चार्जेज में होगा बदलाव

कैश ट्रांजैक्शन चार्जेज में होगा बदलाव

कैश ट्रांजैक्शन और जमा निकासी को लेकर आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी अपलोड की है। बैंक नियमित अकाउंट होल्डर्स को एक निश्चित धनराशि मुफ्त कैश ट्रांजैक्शन की सुविधा देता है। इसके बाद इस तय सीमा से अधिक के लेनदेन पर बैंक ग्राहक से चार्ज वसूली करता है। अलग-अलग बैंक इसके लिए अलग-अलग राशि वसूलते हैं।

5 ट्रांजैक्शन के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा

5 ट्रांजैक्शन के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा

आईसीआईसीआई बैंक ने कैश के लेनदेन के साथ एटीएम ट्रांजैक्शन के चार्जेज को भी रिवाइज किया है। बैंक अकाउंट होल्डर्स को एक महीने में पहले 5 ट्रांजैक्शन के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। इसके बाद हर ट्रांजैक्शन के लिए बैंक ग्राहकों से 20 रु वसूलेगा। इसमें कैश निकासी भी शामिल है। इसके अलावा नॉन-फाइनेंशियल लेनदेन के लिए बैंक कोई चार्ज नहीं लेगा। यानी, बैलेंस चेक, मिनी स्टेटमेंट और पिन चेंज आदि के लिए बैंक कोई चार्ज नहीं लेगा।

रेगुलर बचत खाते में 4 बार फ्री में पैसा जमा किया जा सकता है

रेगुलर बचत खाते में 4 बार फ्री में पैसा जमा किया जा सकता है

बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, रेगुलर बचत खाते में 4 बार फ्री में पैसा जमा किया जा सकता है या निकाला जा सकता है। इसके बाद ग्राहकों को प्रत्येक लेनदेन के लिए चार्ज देना होगा। बैंक ग्राहकों से प्रत्येक लेनदेन के लिए 150 रु वसूलेगा। जबकि एक अकाउंट से हर महीने 2 लाख रु निकालने पर बैंक कोई चार्ज नहीं लेगा। इसके बाद बैंक प्रति 1 हजार रु पर 5 रु के हिसाब के चार्ज करेगा, जो मिनिमम 150 रु होगा। थर्ड पार्टी कैश ट्रांजैक्शन की स्थिति में 25000 रु प्रतिदिन तक के ट्रांजैक्शन पर 150 रु प्रति लेनदेन चार्ज वसूला जाएगा। जबकि इससे अधिक राशि के ट्रांजैक्शन की अनुमति नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+