SBI के बाद अब ICICI बैंक ने घटाई होम लोन दर, जानिए कितनी
महिलाएं आईसीआईसीआई बैंक से 9.15 प्रतिशत की दर पर होम लोन ले सकेंगी, जबकि अन्य लोगों को होम लोन 9.20 फीसदी की दर से मिलेगा।
मुंबई। हाल ही में भारतीय स्टेट ने होम लोन की दरों में कटौती की थी, जिसके बाद अब देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईसीआईसीआई ने होम लोन की दरों में कटौती 15 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर दी है।

इस कटौती के बाद महिलाएं आईसीआईसीआई बैंक से 9.15 प्रतिशत की दर पर होम लोन ले सकेंगी, जबकि अन्य लोगों को होम लोन 9.20 फीसदी की दर से मिलेगा। यह नई दरें 75 लाख रुपए तक के लोन पर लागू होंगी।
होम लोन ओवरड्राफ्ट की भी है सुविधा
इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक ने नौकरीपेशा लोगों के लिए एक होम लोन ओवरड्राफ्ट सुविधा शुरू की है। इसके तहत ग्राहकों को 5 लाख रुपए से लेकर 1 करोड़ रुपए तक का लोन किसी प्रॉपर्टी के बदले मिल सकेगा।
इसका उपयोग एक ग्राहक किसी भी निजी काम के लिए कर सकेगा, जैसे शिक्षा, मेडिकल ट्रीटमेंट, घर का रिनोवेशन, शादी या फिर विदेश यात्रा। इसके सुविधा के लिए वह नौकरीपेशा व्यक्ति आवेदन कर सकता है, जिसने होम लोन लिया है और आईसीआईसीआई बैंक में उसका सैलरी अकाउंट है।
भारतीय स्टेट बैंक पहले ही कम कर चुका है रेट
भारतीय स्टेट बैंक ने होम लोन रेट में भारी कटौती की है। इस कटौती के बाद अब भारतीय स्टेट बैंक का होम लोन 9.1 प्रतिशत हो गया है। भारतीय स्टेट बैंक ने यह कटौती एक फेस्टिव स्कीम के तहत की है।
इस फेस्टिव स्कीम के तहत महिलाओं के लिए होम लोन 9.1 फीसदी की दर से मिलेगा, जबकि अन्य सभी लोगों को होम लोन 9.15 फीसदी पर मिलेगा। आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक के होम लोन की दर 9.25 फीसदी है।
भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीश कुमार ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया कि होम लोन में की गई इस कटौती से 50 लाख के होम लोन पर हर महीने 542 रुपए कम ईएमआई देनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications