इन बैंकों में है खाता तो पढ़ें ये खबर, लोगों को लगाया 17000 करोड़ का चूना
RBI के रिपोर्ट के मुताबिक देश की सबसे बड़ी बैंक एसबीआई पर सबसे अधिक 2,236.81 करोड़ रुपए के मामले दर्ज किए गए
नई दिल्ली। क्या आपका बैंक अकाउंट आईसीआईसीआई, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और स्टैनचार्ज में हैं। अगर हां तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। ये बैंक आपको चूना लगा रहे है। इन बैकों ने लोगों को अब तक 17000 करोड़ का चूना लगाया हैं।

रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक बैंक धोखाधड़ी की लिस्ट में आईसीआईसीआई, एसबीआई और स्टैनचार्ट सबसे टॉप पर है। रिजर्व बैंक के मुताबिक अप्रैल से दिसंबर के दौरान इन बैकों ने लोगों को 17000 करोड़ का चूना लगाया है।
चालू वित्तीय वर्ष में जारी की गई बैंक धोखाधड़ी की लिस्ट में आईसीआईसीआई बैंक सबसे ऊपर है। वहीं लोगों से फ्रॉड के मामले में देश की सबसे बड़ी बैंक भारतीय स्टेट बैंक है। तीसरा नबंर स्टैंडर्ड चार्टर्ड का है। इन तीनों बैंकों ने पिछले 9 महीनों के दौरान लोगों को 17750.27 करोड़ रुपए का चूना लगाया। इन दौरान इन बैकों पर करीब 3,870 मामले दर्ज किए गए।
आरबीआई द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल से दिसंबर के बीच आईसीआईसीआई बैंक पर धोखाधड़ी के 455 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 1 लाख रुपए या अधिक के फ्रॉड के मामले शामिल है। जबकि सरकारी बैंक एसबीआई पर इस दौरान 429 और स्टैंडर्ड चार्टर्ड पर 244 मामले दर्ज किए गए। वहीं निजी बैंक एचडीएफसी पर लोगों से धोखाधड़ी के 237 मामले सामने आए, जबकि एक्सिस बैंक में 189 और बैंक ऑफ बड़ौदा में 176 धोखाधड़ी के मामले सामने आए।
इस रिपोर्ट के मुताबिक देश की सबसे बड़ी बैंक एसबीआई पर सबसे अधिक 2,236.81 करोड़ रुपए के मामले दर्ज किए गए। वहीं पीएनबी पर 2,250.34 करोड़ रुपए के मामले दर्ज करवाए गए। रिपोर्ट के मुताबिक बैंकों द्वारा की जा रही धोखाधड़ी में बैंक कर्मचारी शामिल रहे है। बैंकों के इन कालेकारोबार में एसबीआई के 64 कर्मचारी धोखाधड़ी में शामिल रहे हैं। वहीं दूसरा नबंर एचडीएफी का है।












Click it and Unblock the Notifications