अब ATM से मिलेगा 15 लाख रुपए तक का लोन,जानें क्या है प्रक्रिया
आईसीआईसीआई के एटीएम से लोन लेने के लिए आपको कुछ शर्तों का पालन भी करना होगा। एटीएम से लोन लेने के लिए जरूरी है कि आप सैलरी पाने वाले कस्टमर हो।
नई दिल्ली। बैंक से आप अपनी जरूरत के मुताबिक रुपए कर्ज पर ले सकते हैं, लेकिन अब बैंक नहीं बल्कि एटीएम से भी आपको लोन मिलेगा। जी हां प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई ने अपने कस्टमर के लिए ये खास स्कीम लेकर आई हैं, जिसके तहत बैंक के कस्टमर्स न केवल बैंक से बल्कि आईसीआईसीआई ATM के जरिए 15 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं।

लोन के लिए शर्त
- आईसीआईसीआई के एटीएम से लोन लेने के लिए आपको कुछ शर्तों का पालन भी करना होगा। एटीएम से लोन लेने के लिए जरूरी है कि आप सैलरी पाने वाले कस्टमर हो।
- एटीएम से लोन के लिए बैंक आपका क्रेडिट स्कोर चेक करेगी।
- एटीएम ट्रांजैक्शन पूरा करने के बाद एटीएम की स्क्रीन पर एक मेसेज आएगा, जिसमें पर्सनल लोन से जुड़ी उनकी योग्यता के बारे में जानकारी दी जाएगी।
- अगर आप इसे लेना चाहते हैं तो आप 15 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं।
- इस लोन की अधिकतम अवधि 5 साल होगी।
- लोन देने से पहले आपको इंटरेस्ट रेट, प्रोसेसिंग फी, मंथली इंस्टॉलमेंट की जानकारी दी जाएगी।
- एटीएम से लोन लेने की ये प्रक्रिया पूरी तरह से पेपरलेस होगी।
- अगर आपकी सारी जानकारी बैंक के मुताबिक सही होती है तो आपके खाते में लोन की रकम डिस्बर्स कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications