ICICI Bank का नए साल पर ग्राहकों को खास तोहफा, ब्याज दरें घटाने का ऐलान

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को नए साल का बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ने ब्याज दरें घटाने का फैसला किया है। बैंक ने सभी अवधि की ब्याज दरों में 5 बीपीएस प्वाइंट्स (0.05 फीसदी तक) घटाने का फैसला लिया है। आईसीआईसीआई बैंक की ओर से लिए गए इस फैसले के बाद होम लोन, ऑटो और पर्सनल लोन की EMI घट जाएगी। यही नहीं नए ग्राहकों को बैंक से लोन लेना भी सस्ता हो जाएगा।

लेंडिंग रेट में 5 बीपीएस प्वाइंट्स की कटौती

लेंडिंग रेट में 5 बीपीएस प्वाइंट्स की कटौती

आईसीआईसीआई बैंक ने लेंडिंग रेट में 5 बीपीएस प्वाइंट की कटौती की है। इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा। बैंक से सभी अवधि की ब्याज दरें 0.05 फीसदी तक घटाने का फैसला किया है। इससे ग्राहकों के सभी तरह के लोन पर ईएमआई में कटौती होगी, जिससे उनकी जेब पर कुछ भार कम होगा। यह कटौती 1 जनवरी से लागू होगी। बैंक के नए और पुराने सभी तरह के ग्राहकों को इसका फायदा मिलेगा।

ग्राहकों के सभी तरह के लोन पर ईएमआई में कटौती होगी

ग्राहकों के सभी तरह के लोन पर ईएमआई में कटौती होगी

आईसीआईसीआई बैंक से पहले भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी अपने ग्राहकों को भी बड़ी राहत दी थी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक्सटर्नल बेंचमार्क बेस्ड रेट (ईबीआर) में कटौती की थी। इस कटौती के बाद ईबीआर 8.05 से घटकर 7.80 पर आ गया, यानी इसमें 25 बीपीएस की कटौती की गई। बैंक की ओर से लिए गए फैसले का फायदा ग्राहक एक जनवरी से उठा सकते हैं।

नए साल पर SBI ने भी ग्राहकों को दी खास सौगात

नए साल पर SBI ने भी ग्राहकों को दी खास सौगात

बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में एसबीआई ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट में 10 बेसिक प्वाइंट की कमी की थी जो 10 दिसंबर से लागू है। इसके बाद एमसीएलआर 8 फीसदी से घटकर 7.90 गई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में एसबीआई की तरफ से ये 8वीं कटौती थी।

इसे भी पढ़ें:- 'सांप' की वजह से एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उतरवा दी 10 साल के बच्चे की टी-शर्ट, जानिए पूरा मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+