ऑर्डर किया डिजिटल कैमरा, फ्लिपकार्ट ने दिया पत्थर और खिलौना
हैदराबाद। यूं तो फ्लिपकार्ट से रोजाना हजारों लोग कुछ न कुछ ऑर्डर करते हैं, लेकिन हैदराबाद के एक बिजनेस मैन को फ्लिपकार्ट से हजारों का चूना लग गया है। 24 साल के इस बिजनेस मैन विनय ने फ्लिपकार्ट से एक डीएसएलआर ऑर्डर किया, लेकिन जब उन्हें अपना पार्सल मिला तो वह हैरान रह गए। दरअसल, उनके पार्सल में कोई डीएसएलआर कैमरा नहीं, बल्कि पत्थर और एक बच्चों के खेलने का कैमरा था।

इसके बाद उन्होंने ग्राहक सेवा अधिकारी को इसकी शिकायत की। जब ग्राहक सेवा अधिकारी से भी उन्हें कोई सहायता नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस में एक शिकायत दर्ज करवाई। विनय हैदराबाद के नागोल में ममता नगर कॉलोनी में रहते हैं और राइस मिल मशीनरी बनाने की फैक्ट्री चलाते हैं। उन्होंने फोटोग्राफी का बहुत शौक है, इसलिए उन्होंने एक डीएसएलआर ऑर्डर किया था।
विनय ने यह डीएसएलआर 4 सितंबर को ऑर्डर किया था। उन्होंने कैनन का डिजिटल कैमरा (कैनन ईओएस 700डी) ऑर्डर किया था, जिसकी कीमत 41000 रुपए है। यह पैसे उन्होंने क्रेडिट कार्ड के जरिए दिए थे। 5 सितंबर की शाम को विनय को यह पार्सल मिला। विनय ने एलबी नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाने के एसआई ने बताया कि वह इस केस को राचाकोंडा की साइबर क्राइम पुलिस को देने वाले हैं, ताकि इसकी जांच की जा सके।












Click it and Unblock the Notifications