Hurun Rich List: इस देश की GDP से अधिक है मुकेश अंबानी की दौलत, यहीं पर हुआ था उनका जन्म

नई दिल्ली। अमीरों की लिस्ट जारी करने वाली चीन की ग्लोबल रिसर्च फर्म हुरून (Hurun Rich List) ने 2017 में सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट की खास बात यह है कि मुकेश अंबानी हमेशा की तरह सबसे अमीर शख्स हैं और दूसरी खास बात यह है कि पतंजलि आर्युवेद के आचार्य बालकृष्ण इस बार लिस्ट में टॉप-10 लोगों में जा पहुंचे हैं। आइए जानते हैं इसकी खास बातें।

पूरे देश की GDP से अधिक अंबानी की दौलत

पूरे देश की GDP से अधिक अंबानी की दौलत

इस बार हुरून रिच लिस्ट में मुकेश अंबानी 2,57,900 करोड़ रुपए की दौलत के साथ सबसे ऊपर हैं। लगातार छठी बात मुकेश अंबानी ने इस लिस्ट में टॉप किया है और देश के सबसे अरबपति इंसान बने हैं। मुकेश अंबानी के पास कितनी दौलत है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनकी कुल वैल्थ यमन देश की जीडीपी से भी 50 फीसदी अधिक है। आपको बता दें कि यमन में ही मुकेश अंबानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 में हुआ था। उनके पिता धीरूभाई अंबानी उस समय यमन के एडेन शहर में 'ए. बेस्सी एंड कंपनी' में 300 रुपए प्रतिमाह के वेतन पर पेट्रोल पंप पर काम किया करते थे।

टॉप-10 अरबपतियों में आचार्य बालकृष्ण

टॉप-10 अरबपतियों में आचार्य बालकृष्ण

पतंजलि आयुर्वेद के आचार्य बालकृष्ण 10 सबसे अमीर भारतीयों में पहुंच गए हैं। उनके पास इतनी दौलत हो चुकी है कि हुरून की लिस्ट में उन्हें आठवां स्थान दिया गया है। आचार्य बालकृष्ण के पास कुल 70,000 करोड़ रुपए की दौलत है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह सुनील मित्तल से भी अमीर हो चुके हैं और गौतम अडानी जैसे बड़े कारोबारियों को सीधी टक्कर दे रहे हैं। पिछले साल बालकृष्ण इस लिस्ट में 25वें स्थान पर थे।

अरबपतियों की लिस्ट में 51 महिलाएं

अरबपतियों की लिस्ट में 51 महिलाएं

हुरून की लिस्ट में इस साल 136 अरबपतियों को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में 51 महिलाएं भी शामिल हैं। इस लिस्ट में सबसे अधिक फायदा कमाने वाले शख्स हैं डी-मार्ट रिटेल के मालिक राधाकृष्ण दमानी। उनकी वैल्थ में 320 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इस लिस्ट में वह 30वें स्थान पर हैं, जिनके पास 29,700 करोड़ रुपए की दौलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+