ऐसे करें अपने मोबाइल और ईमेल को आधार के लिए वेरिफाई, वरना होगी दिक्कत

ऐसे करें अपने मोबाइल और ईमेल को आधार के लिए वेरिफाई, वरना होगी दिक्कत

नई दिल्ली। आधार के साथ अपने मोबाइल और ईमेल का वेरिफिकेशन करना जरूरी है। अगर आपने अभी तक ऐसा नहीं किया है तो जल्द से जल्द कर लें, ताकि आपको किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो। आइए जानते हैं कैसे अपने मोबाइल नंबर और ईमेल पते को आधार के लिए करवाएं वेरिफाई।

जाना होगा आधार की वेबसाइट पर

जाना होगा आधार की वेबसाइट पर

आधार के साथ अपने मोबाइल नंबर को ईमेल पते को वेरिफाई करना बेहद आसान है। बस कुछ ही मिनटों में आपका ये वेरिफिकेशन पूरा हो जाता है। इसके लिए आपको यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाना होगा, जहां से आप वेरिफिकेशन की यह प्रक्रिया कर सकते हैं। इसके लिए ओटीपी के जरिए आपके मोबाइल नंबर को वेरिफाई किया जाएगा।

कैसे करें मोबाइल नंबर वेरिफाई?

कैसे करें मोबाइल नंबर वेरिफाई?

  • सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं।
  • नीचे के तरफ दिख रहे Verify Email/Mobile Number पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें और फिर सिक्योरिटी कोड डालें।
  • इसके बाद Get One Time Password पर क्लिक करें।
  • आपको फोन पर एक एसएमएस आएगा, जिसमें आधार मोबाइल वेरिफिकेशन कोड होगा।
  • इसके बाद वन टाइम पासवर्ड को ओटीपी की जगह डालकर Verify OTP पर क्लिक करें।
  • इतना करते ही आपको मोबाइल नंबर वेरिफेकिशन सफल होने का संदेश आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
  • कैसे वेरिफाई करें ईमेल एड्रेस?

    कैसे वेरिफाई करें ईमेल एड्रेस?

    • सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं।
    • ईमेल एड्रेस को वेरिफाई करने के लिए भी Verify Email/Mobile Number के लिंक पर जाना होगा।
    • इसके बाद अपना आधार नंबर, ईमेल एड्रेस और सिक्योरिटी कोड डालें।
    • इसके बाद Get One Time Password पर क्लिक करें।
    • आपको फोन पर एक एसएमएस आएगा, जिसमें आधार मोबाइल वेरिफिकेशन कोड होगा। यही मैसेज आपके ईमेल एड्रेस पर भी आएगा।
    • इसके बाद वन टाइम पासवर्ड को ओटीपी की जगह डालकर Verify OTP पर क्लिक करें।
    • इतना करते ही आपको मोबाइल नंबर वेरिफेकिशन सफल होने का संदेश आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+