अगर आपके खाते में नहीं आ रही है LPG सब्सिडी, तो इस सिंपल से स्टेप से अकाउंट ने आने लगेंगे पैसे
नई दिल्ली, 20 दिसंबर: कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार ने एलपीजी पर मिलने वाली सब्सिडी को बंद कर दिया था। अब हालात सामान्य होने के बाद यह सब्सिडी फिर से शुरू कर दी गयी है। लेकिन अभी भी आपको खाते में सब्सिडी नहीं आ रही है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। सब्सिडी पाने के लिए आपको गैस एजेंसी के चक्कर भी नहीं काटने होंगे। घर बैठे कुछ आसान से स्टेप फॉलो कर अपनी सब्सिडी फिर से शुरू कर सकते हैं।

घर बैठे चैक करें अपनी सब्सिडी
एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी सरकार ग्राहकों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करती है। सरकार अभी उपभोक्ताओं को 79.26 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी दे रही है। अगर आप सब्सिडी ले रहे हैं और इन दिनों आपके अकाउंट में सब्सिडी नहीं आ रही है तो आपको कुछ सामान्य से जानकारियां चैक करनी होंगी। घर बैठे मिनटों में ऑनलाइन आसानी से इसका पता लगा सकते हैं।

ये आसान स्टेप करें फोलो
सब्सिडी की जानकारी लेने के लिए आपको सबसे पहले www.mylpg.in पर लॉग इन करना होगा। जिसके बाद आपको पेज पर दायीं ओर तीन कंपनियों के गैस सिलेंडर की फोटो दिखेगी। अब आपको अपने सर्विस प्रोवाइडर के गैस सिलेंडर की फोटो पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप अपने सर्विस प्रोवाइडर के फोटो पर क्लिक करेंगे, एक नया विंडो खुल जायेगा। इसमें आपके गैस सर्विस प्रोवाइडर की पूरी जानकारी होगी।

ये नंबर डायल कर जानें अपनी सब्सिडी स्टेटस
अब आप ऊपर में दायीं ओर साइन-इन और न्यू यूजर का विकल्प मिलेगा। अगर आपने आपको पहले रजिस्टर्ड किया हुआ है, तो यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग-इन करना होगा। अगर आपने पहले कभी आपने लॉग-इन नहीं किया है, तो न्यू यूजर पर क्लिक करें और अपनी सारी जानकारी देकर अपना अकाउंट बना लें। फिर लॉग-इन करें।
इसके बाद जो विंडो खुलेगा, उसमें दाहिनी ओर में 'व्यू सिलिंडर बुकिंग हिस्ट्री' का ऑप्शन दिखेगा। अब आप उसे सेलेक्ट करें। यहां आपको मालूम हो जायेगा कि आपको सब्सिडी मिल रही है या नहीं। सब्सिडी अगर नहीं मिल रही है, तो आप इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 18002333555 पर कर सकते हैं।

इन कारणों से नहीं मिलती है सब्सिडी
कई लोगों को सरकार एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं देती है, इसकी वजह एक ये हो सकती है कि आपका आधार आपके कनेक्शन से लिंक ना हो या फिर दूसरी बात ये है कि जिन लोगों की सालाना आय 10 लाख रुपये या इससे ज्यादा है तो उन्हें सरकार सब्सिडी के दायरे से बाहर रखती है।












Click it and Unblock the Notifications