इस साल गोल्ड से हुई बंपर कमाई, म्युचुअल-इंडेक्स को भी पछाड़ा, जानिए Gold ETF में कैसे करें निवेश
Gold ETF Investment: गोल्ड के रेट में पिछले एक वर्ष में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। यही वजह है कि निवेशकों में गोल्ड को लेकर काफी उत्साह है। अमेरिका के बाद यूके में भी ब्याज दरों में कटौती आ चुकी है, ऐशे में गोल्ड ईटीएफ में खरीद में इजाफा होने की उम्मीद है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि गोल्ड के दाम अगले वर्ष 30 जून तक 85 हजार के पार जा सकता है।
वहीं विघ्नकर्ता गोल्ड के चेयरमैन महेंद्र लुनिया का कहना है कि 2030 तक गोल्ड के दाम 1.68 लाख रुपए तक पहुंच सकते हैं। ऐसे में जो भी गोल्ड में निवेश करना चाहता है उसके लिए यह बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

19 फीसदी का रिटर्न
इसके लिए सबसे बेहतर विकल्प गोल्ड एक्सचेंड ट्रेडेड फंड यानि ईटीएफ है। पिछले एक वर्ष में इसने 19 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। आज के 24 कैरेट गोल्ड के दाम की बात करें तो 10 ग्राम के दाम 77510 रुपए है।
क्या है ईटीएफ
अगर आपके मन में सवाल यह उठ रहा है कि ये ETF क्या है तो हम आपको बता दें कि यह पूरी तरह से गोल्ड के बढ़ते और गिरते दाम पर आधारित होता है। एक यूनिट ETF यानि एक ग्राम शुद्ध गोल्ड।
इसकी बिक्री बीएसई और एनएसई की तर्ज पर ही होती है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमे आपको फिजिकल गोल्ड नहीं मिलता है। लेकिन आब जब भी इसे बेचते हैं तो मौजूदा गोल्ड के दाम के बराबर पैसे आपको मिलते हैं।
कैसे करें निवेश
ईटीएफ में आप एसआईपी के जरिए भी निवेश कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि शेयर बाजार की तरह गोल्ड ईटीएफ में उतार-चढ़ाव नहीं होता है। इसमे सामान्यत: कम उतार-चढ़ाव होता है। आप इसे गोल्ड ईटीएफ डीमैट अकाउंट के जरिए ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।
ईटीएफ के फायदे
ईटीएफ में निवेश की अच्छी बात यह है कि आपको इसे फिजिकल गोल्ड की तरह सुरक्षित रखने की जरूरत नहीं होती है। इसका आप लोन लेने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फिजिकल गोल्ड पर आपको मेकिंग चार्ज देना होता है। लेकिन ईटीएफ में ऐसा नहीं होता है। ईटीएफ में आप बिना मेकिंग चार्ज के 100 फीसदी की कीमत का निवेश कर सकते हैं।
ईटीएफ का पिछले वर्षों का रिटर्न
गोल्ड ईटीएफ में पिछले कुछ वर्षों में रिटर्न की बात करें तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ईटीएफ में बीते एक वर्ष में 18.56 फीसदी का रिटर्न मिला है। जबकि पिछले तीन वर्षों में 45.90 फीसदी, पिछले 5 वर्ष में यह 86.19 फीसदी रहा है।












Click it and Unblock the Notifications