घर बैठे निपटाएं AADHAAR से जुड़ी समस्याएं, जानें शिकायत दर्ज करने का बेहद आसान तरीका
नई दिल्ली। आधार कार्ड की अहमियत से हम सभी वाकिफ हैं। आए दिन किसी ना किसी काम के लिए पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। बैंक, सरकारी सब्सिडी, पैन कार्ड, आईटीआर फाइल करने के दौरान भी आधार कार्ड की जरुरत पड़ती है। ऐसे में आधार को अपडेट रखना जरूरी है। ऐसे में अगर आपको आधार अपडेट कराने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो, आप इसकी शिकायत ऑनलाइन कर सकते हैं।

UIDAI की वेबसाइट पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत
आप इस संबंध में यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की वेबसाइट पर शिकायत कर सकते हैं। अगर आपकी शिकायत ऑपरेटर या एनरोलमेंट एजेंसी से संबंधित है तो आपको शिकायत दर्ज करते वक्त एनरोलमेंट आईडी देने की आवश्यकता नहीं है। आइए, जानते हैं कि कैसे और कब आप इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

एक नया वेबपेज खुलकर आएगा
- सबसे पहले, आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
- इसके बाद कॉन्टैक्ट और सपोर्ट टैब में फाइल अ कंप्लेंट का विकल्प मौजूद होता है, उसपर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया वेबपेज खुलकर आएगा।
- इसके बाद अब आपको अपनी जरूरत के हिसाब से जानकारी भरनी होगी।

एनरोलमेंट आईडी भी देना होगा
- यहां आपको एनरोलमेंट आईडी भी देनी होगी।
- इसके बाद अपना पोस्टल कोड दर्ज करें और फिर अपने पते की जानकारी भरें।
- जो शिकायत करनी है, वह चुनें और ड्रॉप डाउन मेनू से कंप्लेंट की कैटेगरी का चयन करें।
- इसमें आपसे आपकी समस्या के बारे में बताने के लिए कहा जाएगा।

ऐसे करें स्टेटस चेक
- आप अपना कैप्चा कोड लिखें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- शिकायत का स्टेटस चैक करने के लिए सबसे पहले www.uidai.gov.in पर जाना है।
- कॉन्टैक्ट और सपोर्ट टैब में चेक कंप्लेंट स्टेटस पर क्लिक करना होगा
- इसके बाद आपको कंप्लेंट आईडी दर्ज करनी होगी, फिर कैप्चा कोड देकर सबमिट करने पर स्क्रीन पर आपको स्टेटस दिखाई देगा।












Click it and Unblock the Notifications