Sahara Refund Status Check: सहारा का पैसा आपको मिला या नहीं, ऐसे करें चेक
यदि आप भी सहारा इंडिया के निवेशक है और आपने भी अपना पैसा रिफंड पाने के लिए CRCS Portal पर रजिस्ट्रेशन किया है तो आप घर बैठे अपने रिफंड का स्टेट्स चेक कर सकते हैं। आज हम आपको Sahara Refund Status Check के बारे में बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने पैसे वापस आने की वर्तमान स्थिति का तरीका जान पाएंगे।
आपको बता दें कि, Sahara Refund Status Check करने के लिए आपको अपने साथ अपना बैंक खाता संख्या, बैंक से लिंक मोबाइल नंबर को साथ मे रखना होगा ताकि आप आसानी से अपना रिफंड स्टेटस चेक कर सकें। नीचे पढ़ें पूरी प्रोसेस...

जमाकर्ता के खाते में रिफंड सफलतापूर्वक जमा होने जाने पर जमाकर्ता को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से उनके स्टेटस के बारे में जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा जमाकर्ता सीआरसीएस सहारा पोर्टल https://mocrefund.crcs.gov.in/ पर जाकर भी इसको चेक कर सकते हैं। एक बार क्लेम सही तरीके से सबमिट होने के बाद पोर्टल एक Acknowledgement नंबर डिपॉजिटर के लिए जारी करता है। एक कंफर्मेशन का मैसेज सिस्टम आपको मोबाइल पर मिलेगा।
कैसे करें आवेदन
जिस किसी ने सहारा की स्कीम में आवेदन किया है वो https://mocrefund.crcs.gov.in/ पर लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद आपको जमाकर्ता लॉगिन पर क्लिक करना है। यहां आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है, इसके साथ ही आपको अपना फोन नंबर दर्ज करना है। इसके बाद आपके फोन पर ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करने के बाद आप लॉगिन हो जाएंगे। इसके बाद आपको जरूरी जानकारी और दस्तावेज को दर्ज करना होगा। 45 दिन में मिलेगा पैसा वापस अमित शाह ने कहा कि जिस भी निवेशक ने निवेश किया है उसे 45 दिन के भीतर पैसा मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बातसे सुनिश्चित रहिए जिन्होंने निवेश नहीं किया है उन्हें एक भी पैसा नहीं मिलेगा और जिन्होंने निवेश किया है उन्हें पैसा पाने से कोई रोक नहीं सकता है।
45 दिन में मिलेगा पैसा वापस
अमित शाह ने कहा कि जिस भी निवेशक ने निवेश किया है उसे 45 दिन के भीतर पैसा मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बातसे सुनिश्चित रहिए जिन्होंने निवेश नहीं किया है उन्हें एक भी पैसा नहीं मिलेगा और जिन्होंने निवेश किया है उन्हें पैसा पाने से कोई रोक नहीं सकता है।
किन्हें मिलेगा पैसा
सहारा को-ऑपरेटिव सोसाइटी की चार सोसाइटीज में जिन लोगों ने निवेश किया था, वो लोग इस पोर्टल पर अपना पैसे को रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। सहारा की इन चार सोसाइटी सहारा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारयन यूनिवर्सल मल्टिपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार्स मल्टिपर्पज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में जिन लोगों ने निवेश किया था वो रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications