PAN-Aadhaar Link: पैन से आधार लिंक हुआ है या नहीं? चेक करने के लिए यहां जानें पूरा प्रोसेस
यदि आपने अपने पैन कार्ड को अब तक आधार से लिंक नहीं है, तब इसके कई नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। आयकर रिटर्न तो जमा नहीं कर पाएंगे, इसके अलावा पैन कार्ड का भी कहीं उपयोग नहीं कर सकेंगे।

PAN Card-Aadhaar Linking: आधार और पैन कार्ड को लिंक करने की समय सीमा समाप्त होने में अब बस कुछ ही दिन का समय बाकी रह गया है। ऐसे में अगर आपने अभी तक पैन को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है, तो तत्काल करा लें, क्योंकि 31 मार्च 2023 तक पैन को लिंक नहीं करने पर यह निष्क्रिय (Inactive) हो जाएगा, जोकि आपके लिए एक नई समस्या का कारण बन सकता है।
अगर आप पैन को आधार से लिंक कर चुके हैं, और यह पता लगाना चाहते हैं कि आपका आधार पैन से जुड़ा हुआ है या नहीं, तब आप खबर में बताई गई आसान प्रक्रिया का पालन कर कुछ ही मिनट में इसका पता लगा सकते हैं।
पैन को आधार से लिंक किए बिना नहीं कर पाएंगे वित्तीय लेन-देन
यदि आपका पैन, आधार से लिंक नहीं है, तब आपको इसके एक नहीं बल्कि कई नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। आप अपना आयकर रिटर्न जमा नहीं कर पाएंगे, और न ही आप अपने पैन कार्ड का उपयोग कर सकते हैं, और न ही दूसरा पैन कार्ड बनवा सकते हैं। कई वित्तीय लेन-देन के लिए पैन कार्ड की आवश्यकता होती है और इसके बिना उन्हें पूरा नहीं किया जा सकता है।
आधार पैन से लिंक हुआ है या नहीं ऐसे चेक करें
आपका आधार पैन से लिंक है या नहीं, यह चेक करने के लिए आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाएं या क्विक लिंक सेक्शन में दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना 10 अंकों का पैन नंबर और 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और View Aadhaar Link Status पर क्लिक करें। अगर आपका आधार लिंक हो गया है, तो आपको कुछ और करने की जरूरत नहीं है। यदि नहीं हुआ है, तो बिना किसी देरी के पैन को आधार से लिंक करा दें।
SMS के जरिए पैन-आधार कार्ड को करें लिंक
- स्टेप-1: सबसे पहले UIDPAN प्रारूप में एक संदेश लिखें, जो इस प्रकार है- UIDPAN (स्पेस), 12 अंकों का आधार नंबर (स्पेस), 10 अंकों का पैन नंबर।
- स्टेप-2: अब आपको 567678 या 56161 नंबर पर SMS भेजना है, ध्यान रहे कि SMS रजिस्टर्ड फोन नंबर से ही भेजना है।
- स्टेप-3: अब आपके पैन और आधार के लिंक होने के बाद एक कन्फर्मेशन मैसेज प्राप्त हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications