आपके गुल्लक में रखा 2 रुपए का सिक्का बनाएगा लखपति, होगी 500000 रुपए की कमाई, जानें क्या है तरीका

आपके गुल्लक में रखा 2 रुपए का सिक्का बनाएगा लखपति, होगी 500000 रुपए की कमाई, जानें क्या है तरीका

नई दिल्ली। अगर आपको भी पुराने सिक्कों और नोटों को जमा करने का शौक है तो आपके लिए ये खबर बेहद काम की है। पुराने सिक्कों को जमा कर रखने का शौक रखने वाले इस सिक्कों से मोटी कमाई कर सकते हैं। इन सिक्कों से आप लाखों की कमाई कर सकते हैं और वो भी घर बैठे। जी हां आपके गुल्लक या पर्स में रखा 2 रुपए का सिक्का आपको मोटी कमाई करवा सकता है। 2 रुपए के इस सिक्के से आप लखपति बन सकते हैं।

 2 रुपए का खास सिक्का

2 रुपए का खास सिक्का

कुछ लोग पुराने सिक्कों और नोटों को बहुत संभाल कर रखते हैं इन लोगों के लिए अच्छी खबर है। अगर आपको भी पुराने सिक्कों को संभालकर रखने की आदत हैं तो आपकी ये आदत आपको लखपति बना सकती है। दो रुपए का ये सिक्का आपको लाखों की कमाई करवा सकते हैं। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या खास है इस सिक्के में। आपको बता दें कि कुछ लोगों को एंटीक चीजें इकट्ठा करने का शौक होता है। ये लोग पुराने सिक्कों और नोटों को ऊंची कीमत देकर रखीदते हैं, लेकिन उस सिक्के या नोट में कुछ खास होना चाहिए।

 2 रुपए का सिक्का बनाएगा लखपति

2 रुपए का सिक्का बनाएगा लखपति

अगर आपके गुल्लक में 2 रुपए का खास सिक्का जो सन 1994, 1995, 1997 और 2000 सीरीज का बना है तो फटाफट इस सिक्के को निकालें। आपको बता दें कि इस सीरीज के सिक्कों को एंटीक पीस का कलेक्शन या पुराने सिक्कों का कलेक्शन करने वाले लोग खरीदना पसंद करते हैं। इस सिक्के के पीछे भारत का झंडा बना हुआ है। कई ऐसे कमर्शियल वेबसाइट हैं, जहां इन दुर्लभ सिक्कों को लोग 5 लाख रुपए तक देकर खरीदते हैं।

 कैसे बेच सकते हैं ये खास सिक्का

कैसे बेच सकते हैं ये खास सिक्का

अगर आपके पास भी इस तरह का सिक्का है तो आप इन्हें कमर्शियल साइट पर जाकर बेच सकते हैं। जहां इन सिक्कों को बेचने के लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। जैसे क्विकर, क्वाइन बाजार, ओएलएक्स , एंडिया मार्ट जैसे वेबसाइट पर जाकर बेच सकते हैं। इसके लिए आपको पहले उस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। डिटेल बरने के बाद आपको सिक्के की फोटो क्लिक करके अपलोड करनी होगी। अपना मोबाइव नंबर और ईमेल आईडी भरना होगा। वेबसाइट आपकी जानकारी को वेरिफाई करने के बाद आपके सिक्के की कीमत और फोटो के सात उसे वबसाइट के पेट पर एपियर करेगा। जिसके बाद वहां लोग आसानी से उस सिक्के को खरीद लेते हैं।

 500000 रुपए तक की कमाई

500000 रुपए तक की कमाई

आप इस पुराने सिक्के की मदद से 5 लाख रुपए तक की कमाई कर सकते हैं। सिर्फ 2 रुपए ही नहीं आप अंग्रेजों के शासनकाल में क्वीन विक्टोरिया के जमाने के 1 रुपए के सिल्वर के सिक्के से 10 लाख रुपए तक पा सकते हैं। वहीं 1918 के ब्रिटिश काल के सिक्के ककी कीमत 9 लाख रुपए तक है। हालांकि ये निर्भर खरीदने वाले पर करता है कि वो इन सिक्कों को कितनी कीमत में खरीदता है। आपको बता दें कि इस खबर को मीडिया रिपोर्ट के आधार और कॉमर्शियल वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के आधार पर लिखी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+