ऑनलाइन पासपोर्ट बनवाना है बहुत आसान, जानिए कैसे बनवाएं
नई दिल्ली। आज के समय में पासपोर्ट सिर्फ विदेश जाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता, बल्कि आपकी पहचान के सबूत के तौर पर भी इसे इस्तेमाल किया जाता है। बहुत से लोग पासपोर्ट नहीं बनवाते हैं और जब अचानक उसकी जरूरत महसूस होती है तो परेशान होते हैं।
यूं तो अधिकतर लोग पासपोर्ट बनवाने में इस बात से ही घबरा जाते हैं कि उन्हें पासपोर्ट ऑफिस के कई चक्कर काटने होंगे, जिसमें समय और पैसा दोनों बर्बाद होगा, लेकिन ऐसा नहीं है।
ये भी पढ़ें- पैन कार्ड नंबर दे देता है आपके नाम का सुराग, पढ़िए कैसे
अगर आप चाहें तो आप पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। इनके लिए ऑनलाइन आवेदन करना भी बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं कैसे ऑनलाइन बनवाया जाए पासपोर्ट-

स्टेप-1
पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर जाएं और खुद को रजिस्टर करें।

स्टेप-2
रजिस्टर हो जाने के बाद पासपोर्ट सेवा के ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।

स्टेप-3
लॉगिन करने के बाद सामने जो पेज खुलेगा, वहां पर नए पासपोर्ट के लिए/पासपोर्ट रीइश्यू कराने के लिए (Apply for Fresh Passport/Re-issue of Passport) दिए गए लिंक पर क्लिक करें। अगर आपने इससे पहले भी पासपोर्ट बनवाया हुआ है, भले ही वह कई साल पहले ही क्यों न बना हो, ऐसी स्थिति में पासपोर्ट रीइश्यू करने के लिए ही आवेदन करें।

स्टेप-4
सामने दिखाई देने वाले फॉर्म को पूरा भरें। इसमें आपका नाम, पता और अन्य जरूरी जानकारियां भरनी होंगी। फॉर्म भर जाने के बाद सबमिट (SUBMIT) बटन पर क्लिक करें।

स्टेप-5
पांचवा स्टेप होता है पासपोर्ट की फीस का भुगतान करने का। फीस का भुगतान आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, भारतीय स्टेट बैंक या उसके सहयोगी बैंकों की नेट बैंकिंग या फिर भारतीय स्टेट बैंक के बैंक चालान से कर सकते हैं। फीस देने के बाद वहीं पर आपको एक एप्वाइंटमेंट भी लेना होता है, जिस दिन आप अपने क्षेत्र के पासपोर्ट ऑफिस जाकर अपना वैरिफिकेशन करा सकें।

स्टेप-6
इसके बाद Print Application Receipt पर क्लिक करके एप्लिकेशन का प्रिंटआउट ले सकते हैं, जिस पर रेफेरेंस नंबर और एप्वाइंटमेंट नंबर लिखा होता है।

स्टेप-7
जिस दिन का भी आपने एप्वाइंटमेंट लिया हो, उस दिन अपने असली दस्तावेजों के साथ अपने क्षेत्र के पासपोर्ट ऑफिस जाइए और अपना वैरिफिकेशन कराइए। वैरिफिकेशन हो जाने के बाद आपका पासपोर्ट बनवाकर आपके घर पहुंचा दिया जाएगा।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications