पैन कार्ड नंबर दे देता है आपके नाम का सुराग, पढ़िए कैसे
नई दिल्ली। पैन (परमानेंट अकाउंट नंबर) कार्ड कभी सिर्फ टैक्स चुकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन आज के समय में बहुत से कामों में पैन कार्ड की जरूरत होती है।
आजकल पैन कार्ड को आईडी प्रूफ के तौर पर खूब इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए अगर नौकरी या बिजनेस मैन नहीं हैं तो भी आपके पास पैन कार्ड होना आपके लिए फायदे का सौदा है।
पैन कार्ड का इस्तेमाल करके आप नया सिम ले सकते हैं, कहीं पर भी इसे आईडी प्रूफ की तरह दिखा सकते हैं और अगर आप अच्छी कमाई करते हैं तो टैक्स जमा करने के काम तो ये आएगा ही।
क्या होता है पैन कार्ड
पैन कार्ड एटीएम कार्ड जैसा होता है, जिस पर 10 अंकों का एक खास नंबर लिखा होता है। इसमें कुछ अंक होते हैं, तो कुछ अंग्रेजी के अक्षर। किसी से उसका पैन कार्ड नंबर पूछा जाए तो वह झटपट बता देगा, लेकिन उसे यह नहीं पता होता कि आखिर उन नंबरों का मतलब क्या होता है।
दरअसल, पैन कार्ड पर लिखे नंबर का हर अंक और अक्षर एक खास मकसद से लिखा गया होता है। आइए जानते हैं आखिर क्या होता है पैन कार्ड पर लिखे हुए नंबर का मतलब-

पहले तीन डिजिट
पैन कार्ड के नंबर के शुरुआती तीन डिजिट अंग्रेजी के अक्षर होते हैं जो A से Z तक कुछ भी हो सकते हैं। यह अक्षर क्या होंगे और किस क्रम में होंगे, इसका निर्धारण आयकर विभाग की तरफ से किया जाता है।

चौथा अक्षर है सबसे खास
यूं तो पैन कार्ड के नंबर का चौथा अक्षर भी अंग्रेजी का अक्षर ही होता है, लेकिन इससे यह पता चलता है कि कार्ड किसी व्यक्ति का है या कंपनी का या फिर किसी और का। जानिए किस अक्षर का होता है क्या मतलब-
P- एकल व्यक्ति
F- फर्म
C- कंपनी
A- AOP ( एसोसिएशन ऑफ पर्सन)
T- ट्रस्ट
H- HUF (हिन्दू अनडिवाइडेड फैमिली)
B- BOI (बॉडी ऑफ इंडिविजुअल)
L- लोकल
J- आर्टिफिशियल ज्युडिशियल पर्सन
G- गवर्नमेंट

आपके सरनेम से बनता है पांचवां अक्षर
पैन कार्ड का पांचवा अक्षर आपके सरनेम का अंग्रेजी का पहला अक्षर होता है। इस तरह आपके सरनेम का पहला अक्षर आपके पैन कार्ड नंबर का पांचवा डिजिट बनाता है।

छठवें से लेकर नौवें तक होते हैं अंक
पांचवें डिजिट के बाद छठवें डिजिट से लेकर नौवें डिजिट तक अंक होते हैं। ये अंक 0001 से लेकर 9999 तक कुछ भी हो सकते हैं। दरअसल, यह वह नंबर होता है, जिसकी सीरीज आपका पैन कार्ड बनवाते समय आयकर विभाग में चल रही होती है।

आखिरी अक्षर होता है अल्फाबेट चेक डिजिट
पैन कार्ड नंबर का आखिरी डिजिट एक लेटर होता है, जो एक अल्फाबेट चेक डिजिट होता है।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications