बंद होने वाली है रिलायंस कम्युनिकेशन, सिर्फ 4 स्टेप में ऐसे पोर्ट करें अपना RCOM का नंबर

नई दिल्ली। रिलायंस कम्युनिकेशन 1 दिसंबर से अपनी सेवाएं बंद करने जा रही है। उससे पहले ही लोगों के रिलायंस के सिम में नेटवर्क आने बंद हो गए हैं। इस वजह से लोगों के ऐसे काम भी रुक गए हैं, जो OTP से होते हैं। कंपनी अब सिर्फ आंध्र प्रदेश, हरियाणआ, महाराष्ट्र, यूपी ईस्ट, यूपी वेस्ट, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल सर्किल में 2जी और 4जी इंटरनेट सेवाएं देगी। कंपनी ने वॉइस कॉलिंग को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। ऐसे में यह तो साफ है कि जो लोग रिलायंस का सिम इस्तेमाल करते हैं उन्हें अपने कनेक्शन को किसी दूसरे ऑपरेटर में शिफ्ट करना ही होगा। कंपनी की तरफ से अपने ग्राहकों को यूनीक पोर्टिंग कोड भेजा भी जा चुका है। कंपनी की तरफ से भेजे गए मैसेज में कोड साथ उसकी वैधता भी है, जो 31 दिसंबर है।

बंद होने वाली है रिलायंस कम्युनिकेशन, सिर्फ 4 स्टेप में ऐसे पोर्ट करें अपना RCOM का नंबर

कैसे करें अपने नंबर को पोर्ट?
रिलायंस के ग्राहकों को अपना नंबर पोर्ट कराने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

  • कंपनी की तरफ से भेजे गए कोड को लेकर किसी भी टेलिकॉम कंपनी के सेंटर पर जाएं।
  • उस कोड को टेलिकॉम कंपनी के ऑपरेटर को आधार कार्ड के साथ दें।
  • ऑपरेटर आधारकार्ड नंबर के आधर पर आपके नंबर को लेकर ईकेवायसी प्रक्रिया को पूरा करेगा।
  • इसके बाद आपको नई कंपनी की सिम मिल जाएगी। पोर्ट होने की पूरी प्रक्रिया में करीब 7 दिन तक का समय लग सकता है
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+