आधी कीमतों पर बुक कर सकते हैं ट्रेन की टिकट, जानें क्या है तरीका

नई दिल्ली। अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। आप रेल टिकटों क बुकिंग में छूट पा सकते हैं। रेलवे रेल टिकटों की बुकिंग में कई लोगों को छूट देती है। अधिकांश लोग बस यहीं जानते हैं कि ट्रेन टिकटों की बुकिंग में सिर्फ बुजुर्गों और दिव्‍यांगों को ही टिकट में छूट नहीं मिलती, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बुजुर्गों और विकलांगों के अलावा इस कैटेगरी में और भी लोग शामिल होते हैं। रेलवे की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक ट्रेन टिकटों की बुकिंग में बेरोजगार युवाओं को भी छूट मिलती है।

 How to get Train Ticket in 100 percent Discount, Here is the process
रेलवे बेरोजगार युवाओं को टिकट पर 50 से 100 फीसदी तक की छूट देता है। हालांकि इसके लिए कुछ नियम हैं। जैसे कि...

बेरोजगारों को मिलेगी टिकट बुकिंग में छूट

बेरोजगारों को मिलेगी टिकट बुकिंग में छूट

अगर कोई बेरोजगार युवा स्‍टैच्‍युटोरी बॉडी, म्‍युनिसिपल कॉरपोरेशन, गवर्मेंट अंडरटेकिंग, यूनि‍वर्सिटी या पब्लिक सेक्‍टर बॉडी की नौकरी के लिए इंटरव्‍यू देने जा रहा है तो ट्रेन टिकट में 50 फीसदी छूट मिलेगी। हालांकि ये छूट सेकंड क्‍लास और स्‍लीपर क्‍लास की टिकट पर मिलेगी।

इंटरव्यू देने गए छात्रों को मिलेगी छूट

इंटरव्यू देने गए छात्रों को मिलेगी छूट

वहीं केन्‍द्र या राज्‍य सरकार की नौकरियों के लिए इंटरव्‍यू देने जा रहे बेरोजगार युवाओं को स्‍लीपर क्‍लास की टिकट में 50 फीसदी की छूट और सेकंड क्‍लास की टिकट में 100 फीसदी की छूट मिलेगी।

 इन्हें टिकट बुकिंग पर मिलेगी छूट

इन्हें टिकट बुकिंग पर मिलेगी छूट

अगर कोई युवा नेशनल यूथ प्रोजेक्‍ट के नेशनल इंटीग्रेशन कैंपों में भाग लेने जा रहा है तो उसे सेकंड और स्‍लीपर क्‍लास की टिकट पर 50 फीसदी छूट मिलेगी। वहीं मानव उत्‍थान सेवा समिति के नेशनल इंटीग्रेशन कैंपों में हिस्सा लेने वाले युवाओं को सेकंड और स्‍लीपर क्‍लास की टिकट पर 40 फीसदी छूट मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+