किस तरह हमारे खर्च करने के तरीके को बदल देता है क्रेडिट कार्ड
बेंगलुरु। कई बार, आपके सामने ऐसे हालात आ खड़े होते हैं या कोई इमरजेंसी आ जाती है कि अचानक से भारी खर्च आ पड़ता है। ऐसे में बैंक खाते में पर्याप्त धन न होने की स्थिति में बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। परन्तु एक तरीका है जिससे आप आसानी से इन मुश्किल से बाहर निकल सकते हैं, वो है - क्रेडिट कार्ड!

क्रेडिट कार्ड किस तरह काम करता है?
जब आप क्रेडिट कार्ड से कोई भी लेनदेन करते हैं, तो आपको सुविधा प्रदान करने वाला इंस्टीट्यूट आपकी तरफ से व्यापारी शुल्क यानि मर्चंट फीस देता है। आप दिए गए क्रेडिट कार्ड की स्वीकृत सीमा के भीतर जितना चाहें और जितनी बार चाहें; उतने लेन-देन को कर सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड को सही तरीके से इस्तेमाल करने पर आपको शीघ्र नकदी यानि इमीडिएट लिक्विडिटी मिलती है जो कि जरूरत के वक्त पर आपके काम आ सकती है, वो भी बिना कैश को साथ में रखे। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि किस तरह क्रेडिट कार्ड आने के बाद हमारे खर्च करने के तरीकों में बदलाव आया है। पूरे लेख को पढ़ें:
1. भुगतान, शीघ्रता और आसान तरीके से हो जाता है -
क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से तेजी से भुगतान प्रक्रिया संभव हुई है। ये सबसे ज्यादा काम तब आता है जब आपके पास पर्याप्त कैश न हो और आपको कोई सामान लेना हो। अगर आपके पास पेमेंट टूल के रूप में एक क्रेडिट कार्ड पर्स में रखा हुआ है तो कोई भी सामान खरीदने में समस्या नहीं आती है; भले ही वो थोड़ी मंहगी हो और उस समय आपके बजट से बाहर हो। बस इसे इस्तेमाल करते हुए आपको ये बात हमेशा ध्यान में रखनी है कि आप निर्धारित समय के भीतर बकाया धनराशि को चुका दें।
2. आपका धन अधिक सुरक्षित है -
डेबिट कार्ड या नकदी से हटकर (जहां अगर आपने एक बार खर्च कर दिया तो आपका पैसा गया) क्रेडिट कार्ड से खर्च करना एक बफर के रूप में काम करता है, अगर किसी प्रोडक्ट की खरीददारी में फॉल्ट निकलता है और पैसा वापस आने वाला होता है तो आपके पास निजी नकदी सेव रहती है और क्रेडिट कार्ड कम्पनी को उतने समय के लिए धन का घाटा उठाना पड़ता है।
बाद में आप उस राशि के लिए प्रोडक्ट कम्पनी को क्लेम कर सकते हैं। इसके अलावा, यदि आप अपना कार्ड खो देते हैं या आपको इसका इस्तेमाल करने के बाद किसी भी धोखेबाज लेनदेन पर संदेह होता है तो व्यापारियों के पास सुरक्षा भी होती है। यदि आप खुद को ऐसी स्थिति में पाते हैं, तो मामले को तुरंत जारीकर्ता को रिपोर्ट करें। इससे आपका कार्ड सुरक्षित रहेगा।
3. आप अपने क्रेडिट स्कोर को बेहतर कर सकते हैं -
सही समय पर क्रेडिट कार्ड का भुगतान कर देने से आपकी क्रेडिट रेटिंग अच्छी हो जाती है। इससे, आपके खाते को अच्छी पहचान मिलती है और आपकी प्रोफाइल बूस्ट हो जाती है। आगे चलकर आपके कार्ड को अपग्रेड कर दिया जाता है और इसकी राशि को बढ़ा दिया जाता है। इससे आपको भविष्य में बड़े लोन मिलने में भी आसानी होती है।
4. एक ही समय में कमाएं और खर्च करें
क्रेडिट कार्ड से नियमित खरीददारी करने से आपको ढ़ेर सारे रिवार्ड प्वाइंट भी मिलते हैं। लगभग हर क्रेडिट कार्ड कम्पनी, कार्ड के इस्तेमाल पर रिवार्ड प्वाइंट देने का सिस्टम रखती है। इसमें आपको प्वाइंट के बदले कैशबैक, एयर माइल्स या अन्य लॉयल्टी प्वाइंट मिल जाते हैं जोकि हर बार खरीददारी करने पर जुड़ते जाते हैं। आप इन प्वाइंट को सही समय पर रिडीम करके उनका उपयोग कर सकते हैं।
नए जमाने के क्रेडिट कार्ड जैसे बजाज फाइनसर्व, आरबीएल सुपर कार्ड आपको बड़ी संख्या में रिवार्ड प्वाइंट कमाने का मौका देते हैं; इसके अलावा अन्य कई लाभ भी प्रदान करते हैं।
5. ब्याज के तौर पर हॉलीडे पैकेज पाएं -
यदि आप बिना देरी किए मासिक बिलों का भुगतान नियमित रूप से करते हैं तो आपके जारीकर्ता के पास ब्याज-मुक्त दिनों के साथ आपको रिवॉर्ड देने का प्रावधान भी होता है। एक विशिष्ट अवधि के बावजूद, आप बाद की खरीद पर ब्याज राहत पा सकते हैं।
6. क्रेडिट कार्ड, करेंसी न्यूट्रल होते हैं -
अगर आप क्रेडिट कार्ड की लिमिट को विदेशी मुद्रा में स्विच करना चाहते हैं तो आपको कन्वर्जन चार्ज अदा करना होगा, उसके बाद ही आप अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग विदेशों में खरीददारी हेतु कर सकते हैं। कुछ जारीकर्ता, विदेशी खरीद पर लगानए जाने वाले अतिरिक्त शुल्क को छोड़ देते हैं।
7. क्रेडिट कार्ड, अप्रत्याशित खर्चों को कवर कर सकते हैं -
क्रेडिट कार्ड के प्रमुख लाभों में से एक लाभ यह है कि यदि आपके पास पर्याप्त धन नहीं है और खर्च करना आवश्यक है तो आपको कहीं भटकना नहीं पड़ेगा और न ही किसी से उधार लेना पड़ेगा। आपके द्वारा अधिक व्यय होने की स्थिति में आपको दिक्कत नहीं होगी।
संक्षेप में, यदि आप क्रेडिट कार्ड के उपयोग की मूल शर्तों का उल्लंघन नहीं करते हैं तो इसका बहुत कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इससके आपको कई लाभ भी मिलते हैं, लेकिन आपको अपने ऊपर कंट्रोल रखकर इसका यूज करना होगा।
क्रेडिट कार्ड, होम लोन, बिजनेस लोन और पर्सनल लोन पर बजाज फिनसर्व से प्री-अनुमोदित प्रस्तावों के साथ, वित्त का लाभ उठाना कोई मुश्किल काम नहीं है। इसके लिए आपको कोई भागम-भाग नहीं करनी होगी। आपको सिर्फ बेसिक जानकारी देनी होगी और तत्काल फाइनेंसिंग ऑप्शन प्राप्त करने के लिए अपने पूर्व-अनुमोदित प्रस्ताव की जांच करवानी होगी।












Click it and Unblock the Notifications