किस्मत से मारी पलटी, एक ही झटके में करोड़पति बन गया अमेजॉन का डिलीवरी ब्वॉय
किस्मत से मारी पलटी, एक ही झटके में करोड़पति बन गया अमेजॉन का डिलीवरी ब्वॉय
नई दिल्ली। कहते हैं कि किस्मत जब पलटती है तो छप्परफाड़ कर देती है। ये कहावत आपने सुनी होगी, लेकिन बिट्रेन की राजधानी लदंन में रहने वाले कैफ भट्टी के साथ सच में हुआ। अमेजॉन डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर काम करने वाले कैफ की किस्मत ऐसी बदली कि रातों रात वो करोड़पति बन गया। कैफ अमेजॉन में डिलीवरी पार्टनर के तौर पर काम करता था। 28 साल के कैफ को पता नहीं था कि उसकी किस्मत जल्द ही करवट लेने वाली है। डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर जो सैलरी मिलती उसमें से थोड़ा-थोड़ा बचाकर उसने 66 हजार रुपए का निवेश किया।

क्रिप्टोकरेंसी ने बदल दी किस्मत
कैफ ने अपनी कमाई से 66000 रुपए बचाकर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया। इस निवेश के साथ उसने बड़ा रिस्क उठाया, लेकिन ये रिस्क उसके लिए पॉजिटिव रहा और 28 साल की उम्र में वो करोड़पति बन गया। कैप अपने स्ट्रगल को याद कर भावुक हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि क्लास में टीचर और उसके दोस्त उसे अपमानित करते थे। किसी तरह से पढ़ाई पूरी की और ग्रेजुएशन कर अमेजॉन में डिलीवरी ब्वॉय की नौकरी शुरू कर दी।

रिस्क लेकर क्रिप्टो में किया निवेश
कैफ ने कहा कि वो काम तो कर रहे थे, लेकिन डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर काम करना उन्हें पसंद नहीं था। उन्हें लगता था कि उनकी जिंदगी हमेशा ऐसी ही रह जाएगी। एक दिन सोचा कि बिना रिस्क उठाए कुछ नहीं होगा। किसी ने क्रिप्टोकरेंसी के बारे में बताया। Verge नाम के क्वाइन में अपनी सेविंग के 66000 रुपए निवेश कर दिए। डर लग रहा था, लेकिन विश्वास था कि कुछ अच्छा ही होगा। धीरे-धीरे क्वाइन की कीमत बढ़ने लगी। 66000 रुपए का निवेश 28 लाख रुपए में बदल गया। फिर कैफ ने अमेजॉन की नौकरी छोड़ दी।

2 करोड़ की गाड़ी
कैफ ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी ने उनकी किस्मत बदल दी। देखते ही देखता उन्हें लाखों में कमाई होने लगी। मुझे भरोसा नहीं हो रहा था, लेकिन मुझे अपनी क्षमता पर विश्वास था। मैं इसके बाद क्रिप्टोकरेंसी के बारे में और जानकारी इकट्ठा करने लगा। आज कैप ने इस क्वाइन में निवेश कर 5 करोड़ रुपए बना लिए है। कैफ महंगी गाड़ियों में घूमते हैं। करोड़पति बनने के बाद वो दुबई शिफ्ट हो गए है। 4 करोड़ का पेंटहाउस, 2 करोड़ की गाड़ी ये सब उनकी किस्मत ने उनम्हें दिलाया है।












Click it and Unblock the Notifications