रिलायंस जियो को हुआ तगड़ा नुकसान, अब ग्राहकों का क्या होगा?
रिलायंस जियो को इसकी मुफ्त सेवाओं के चलते अक्टूबर 2016 से लेकर मार्च 2017 तक कुल 22 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
नई दिल्ली। जहां एक ओर रिलायंस जियो की मुफ्त सेवाओं से ग्राहकों को खूब फायदा हो रहा है, वहीं दूसरी ओर कंपनी का नुकसान लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि, इसके बावजूद कंपनी एक से बढ़कर एक ऑफर अपने ग्राहकों के लिए ला रही है। आइए जानते हैं कंपनी को कितना नुकसान हो चुका है। ये भी पढ़ें- 499 रुपए में रेडमी नोट-4, ऑर्डर करने से पहले पढ़ लें ये खबर

22 करोड़ रुपए का नुकसान
रिलायंस जियो को इसकी मुफ्त सेवाओं के चलते अक्टूबर 2016 से लेकर मार्च 2017 तक कुल 22 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। आपको बता दें कि पिछले साल इसी अवधि के दौरान कंपनी को 7.46 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। इन 6 महीनों में कंपनी के कुल 34.88 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान कंपनी के 13.63 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। ये भी पढ़ें- उदय एक्सप्रेस की 12 बातें, 3एसी से कम किराया, हर कोच में TV

76 फीसदी गिरी आय
कंपनी ने पहली बार अपने रिजल्ट घोषित किए हैं। इसके अनुसार कंपनी की आय में 76 फीसदी की कमी आई है। पिछले साल जो आय 2.25 करोड़ रुपए थी, वह इस साल अक्टूबर से मार्च की अवधि के दौरान घटकर 0.54 करोड़ रुपए पर आ गई है। रिलायंस जियो का नुकसान टैक्स काटने से पहले 34.34 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल इसी अवधि के दौरान हुए 11.38 करोड़ रुपए के नुकसान से काफी अधिक था। ये भी पढ़ें- आप भी हैं जियो के ग्राहक, तो ये पढ़कर आपको होगा अफसोस!

5 सितंबर को शुरू की थी सेवा
रिलायंस जियो ने 5 सितंबर 2016 को अपनी सेवाएं शुरू की थीं। लॉन्चिंग के महज 120 दिनों के अंदर ही कंपनी के ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ के पार हो गई है। वहीं 31 मार्च 2017 तक करीब 7.2 करोड़ ग्राहकों ने रिलायंस जियो की पेड सर्विसेस भी ले ली है। इतने नुकसान के बावजूद कंपनी अपने नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए करीब 2 लाख करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च करने की योजना बना रही है। ये भी पढ़ें- एयरटेल लाया दो नए धांसू प्लान, ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदा

31 मार्च तक सब कुछ था फ्री
5 सितंबर से लेकर 31 मार्च तक रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए सब कुछ मुफ्त था। पहले कंपनी ने 31 दिसंबर 2016 तक के लिए मुफ्त सेवाएं दी थीं, लेकिन उसके बाद नए साल के अवसर पर हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत 3 महीने यानी 31 मार्च 2017 तक के लिए सभी सेवाएं मुफ्त कर दी गईं। अब सवाल यह जरूर उठता है कि क्या इतना नुकसान झेलने के बाद कंपनी अपने पैक की कीमत बढ़ाएगी या फिर अभी कंपनी और भी सस्ते पैक लेकर आएगी। ये भी पढ़ें- ये है धांसू ऑफर, BSNL लाया रिलायंस जियो से भी सस्ता प्लान












Click it and Unblock the Notifications