Holi 2025: बैंक वालों की बल्ले-बल्ले, लगातार 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, जानिए कहां-कहां हैं छुट्टियां?

Holi 2025 and Bank Holidays : देश के बड़े त्योहोरों में से एक है होली, जो कि साल भर में एक बार आता है। इस पर्व को खासकर के उत्तर भारत में पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी वजह से होली के चलते कई राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा। अब होली तो गुरुवार-शुक्रवार को है और उसके बाद मार्च महीने का दूसरा शनिवार पड़ रहा है और उसके बाद रविवार का दिन है।

इस हिसाब से बैंकवालों की तो बल्ले-बल्ले हो गई क्योंकि उन्हें तो लगातार 4 दिन छुट्टी मिल रही है। आपको बता दें कि 13 मार्च को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और झारखंड में 'होलिका दहन' की वजह से बंद रहेंगे, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अनुष्ठान को अक्सर छोटी होली के रूप में जाना जाता है।

Holi 2025

14 मार्च को होली पर बैंक अवकाश (Holi 2025)

गुजरात, ओडिशा, चंडीगढ़, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर समेत जैसे राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।इस दिन रंग वाली यानी कि बड़ी होली है।


15 मार्च को यहां रहेंगे बैंक बंद (Holi 2025)

त्रिपुरा, ओडिशा और मणिपुर में लोकल हॉलीडे है, यहां पर याओसांग त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे तो वहीं 15 मार्च को मार्च का दूसरा शनिवार है इसलिए सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे और इसके 16 मार्च को संडे है।

खैर बैंक भले ही बंद हों लेकिन डिजिटल प्रोसेस लगातार चलते रहेंगे। आप एटीएम और ऑन लाइन सेवाओं का लाभ बड़ी आसानी से उठा सकते हैं। आपको बता दें कि होलिका दहन 13 मार्च को है और खेलने वाली होली 14 मार्च को है।

होलिका दहन का मुहूर्त (Holi 2025)

  • पूर्णिमा तिथि- 13 मार्च 2025
  • भद्राकाल- 13 मार्च, 10: 35 AM से 11: 25 AM
  • होलिका दहन का मुहूर्त- 13 मार्च 11: 26 AM
  • पूर्णिमा तिथि का समापन- 14 मार्च 12:24 PM

होलिका दहन की मान्यताएं (Holi 2025)

  • होलिका दहन की अग्नि में नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है।
  • इस दिन होलिका की राख को तिलक करने से बुरी नजर से रक्षा होती है।
  • फाल्गुन पूर्णिमा हिंदू नववर्ष के आगमन का संकेत देती है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • इस दिन नई फसल को होलिका में भूनकर खाने की परंपरा है, जिससे यह कृषि पर्व भी बन जाता है।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बातें करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+