Holika Dahaan 2025: भद्रा के बाद भी होली पर बन रहा है राजयोग, करें ये उपाय तभी बरसेगा धन
Holika Dahaan 2025 Hindi: फाल्गुन पूर्णिमा 13 मार्च 2025 गुरुवार को होलिका दहन किया जाएगा। इस दिन भद्रा प्रात: 10:36 से प्रारंभ होकर रात्रि 11:30 बजे तक रहेगी, इसलिए होलिका दहन भद्रा समाप्ति के बाद अर्थात् रात्रि 11:30 बजे के बाद किया जाएगा।
हालांकि इस बार भद्रा का निवास स्वर्ग लोक में है इसलिए वैसे भी इसका कोई महत्व नहीं है, किंतु होलिका दहन की परंपरा रात्रिकालीन होती है इसलिए दहन रात्रि में ही किया जाएगा।

होलिका दहन का मुहूर्त (Holika Dahaan 2025)
होलिका दहन 13-14 मार्च की मध्यरात्रि में 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट तक किया जा सकेगा। यही मध्यरात्रि मुहूर्त है। इसके बाद 14 मार्च को धुलेंडी मनाई जाएगी। रंग खेला जाएगा।
सुख-सौभाग्य बढ़ाने वाली है होलिका (Holika Dahaan 2025)
इस बार होलिका दहन के दिन बन रहे ग्रह योगों के कारण कहा जा सकता है कि यह होलिका सुख-सौभाग्य बढ़ाने वाली रहेगी। इस दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र है। सूर्य-शनि कुंभ राशि में और चंद्र सिंह राशि में रहेगा। यह संयोग धन और सुखों को बढ़ाने वाला है।
शारीरिक व्याधियां दूर होंगी। इस दिन शुक्र राहु और बुध से मिलकर राजयोग भी बन रहा है। इस योग में पूरे दिन अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाकर बाहर निकलें आपके सारे काम सफल होंगे और आपक धन की प्राप्ति होगी।
क्या विशेष करें (Holika Dahaan 2025)
होलिका दहन के दिन होलिका का पूजन करें। लकड़ी, गोबर से बने कंडे होलिका में रखें। एक सूखे नारियल में छोटा सा छेद करके उसमें शुद्ध घी भरें और उसमें काले तिल डालें। होलिका का पूजन करके नारियल को होलिका में डालें। फिर जल की धारा गिराते हुए होलिका के चारों ओर पांच परिक्रमा करें।
होलिका में से थोड़ी सी अग्नि लाकर अपने घर में दीपक लगाएं। इससे घर से नकारात्मक शक्तियां, बुरी नजर दूर हो जाती है। अगले दिन होली ठंडी हो जाने के बाद उसमें से थोड़ी सी राख लाकर उसमें कपूर मिलाकर अपने घर में रखें। इससे घर में कभी भी बुरी शक्तियां नहीं आ पातीं। घर में रहने वालों की सदैव रक्षा होती है।












Click it and Unblock the Notifications