नहीं करनी पड़ेगी बच्चे के भविष्य की चिंता, आसान SIP से मिलेगी सभी खर्चों से मुक्ति
जब आप माता-पिता बनते हैं तो आपके लिए बच्चे का सुरक्षित भविष्य सबसे बड़ी चिंता होती है। आपके बच्चे को भविष्य में किसी भी तरह की वित्तीय समस्या का सामना नहीं करना पड़े, उसके लिए आज हम आपके लिए म्युचुअल फंड में निवेश की खास जानकारी लेकर आए हैं। इसके जरिए आप अपने बच्चे के भविष्य की वित्तीय सुरक्षा और करियर की समस्या का समाधान कर सकतके हैं।
शेयर बाजार में निवेश करके अच्छा रिटर्न बनाना हर किसी के लिए संभव नहीं होता है और इसमे काफी जोखिम होता है। फिनोवेट के सह-संस्थापक और सीईओ नेहल मोटा की मानें तो बच्चे के भविष्य की जरूरतों को आप म्युचुअल के जरिए पूरा कर सकते हैं,आपको बच्चों के भविष्य के लिए लार्ज कैप और मल्टी-कैप में निवेश करना चाहिए। विशेष रूप से निफ्टी 50, निफ्टी 100 और सेंसेक्स आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

44 साल में इंडेक्स रिकॉर्ड स्तर पर
बच्चे के भविष्य की योजना बनाते समय इंडेक्स फंड कई कारणों से सबसे अलग होते हैं। वे फंड मैनेजर के पक्षपात के जोखिम को खत्म करते हैं और उन लोगों के लिए आदर्श होते हैं जिनके पास अपने निवेश को सक्रिय रूप मॉनिटर करने का समय नहीं होता है। पिछले 44 वर्षों में, सेंसेक्स ने 16-17% CAGR का औसत रिटर्न दिया है जोकि जबरदस्त रिटर्न है।
बच्चे के भविष्य के लिए निवेश की शुरुआत जितनी जल्दी की जाए उतना अधिक लाभकारी हो सकता है। लंबी अवधि में कंपाउंडिंग का अच्छा लाभ मिल सकता है।
सिर्फ 20 हजार की SIP, भविष्य सुरक्षित
जब बच्चा दो साल का होता है, तब से 20,000 रुपये का मासिक एसआईपी 17 साल की उम्र तक करने पर 1.04 करोड़ रुपये का कोष जमा हो सकता है। इस फंड को आप आसानी से इंडेक्स फंड के जरिए जमा कर सकते हैं।
यदि आप अपने बच्चे की उम्र 2 साल होने पर निवेश शुरू करते हैं तो आपके पास आपके बच्चे की शिक्षा पर होने वाले सभी खर्च को आसानी से वहन किया जा सकता है।
चीन को भी पीछे छोड़ा भारत ने
लोटसड्यू के स्मॉलकेस मैनेजर और संस्थापक अभिषेक बनर्जी का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच इंडेक्स फंड काफी आकर्षक है। निफ्टी ने लगातार जबरदस्त रिटर्न दिया है और चीन तक को पीछे छोड़ दिया है। 2 सक्रिय युद्धों के बावजूद निफ्टी अपने रिकॉर्ड स्तर पर है। जो दर्शाता है कि भारत सुरक्षित और सतत विकास की राह पर अग्रसर है।
मजबूत और सुरक्षित विकास
भारत इस समय सबसे अधिक विदेशी मुद्रा भंडार पर बैठा है। ऐसे में भारत के पास किसी भी झटके को झेलने के लिए दरों में कटौती करने की क्षमता है। भारत में इंडेक्स फंड का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है, जिसमें कई योजनाएं 5 साल और 10 साल की अवधि में प्रभावशाली रिटर्न देती हैं।
उदाहरण के लिए, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स फंड ने पांच साल में 23.27% और दस साल में 15.64% का सीएजीआर दिया है। एलआईसी एमएफ निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स फंड और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल निफ्टी 100 ईटीएफ जैसे फंड पर्याप्त लॉन्ग टर्म रिटर्न दिया है।












Click it and Unblock the Notifications