HDFC बैंक ने एफडी पर बढ़ाई ब्याज दरें, ग्राहकों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली। आरबीआई की ओर से रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को खास सौगात दी है। एचडीएफसी बैंक ने फिक्स डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। एफडी पर ब्याज दरों में ये बढ़ोतरी 0.6 फीसदी यानी 60 बेसिस प्वाइंट तक की हुई है। 6 अगस्त से ब्याज दरों की संशोधित दरें प्रभावी हो गई हैं। एचडीएफसी के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि दूसरे बैंक भी ऐसा फैसला ले सकते हैं।

HDFC ने एफडी पर ब्याज दर 0.6 फीसदी बढ़ाई

HDFC ने एफडी पर ब्याज दर 0.6 फीसदी बढ़ाई

फिक्स डिपॉजिट (एफडी) ब्याज दरों में बढ़ोतरी से ऋण की ब्याज दरों पर भी दबाव पड़ने की संभावना है। बैंक ने छह महीने से लेकर पांच साल की टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। छह महीने से नौ महीने की एफडी पर ब्याज दर 40 बेसिस प्वाइंट यानी 0.4 फीसदी बढ़ाकर 6.75 फीसदी कर दी गई है। नौ महीने तीन दिन से लेकर एक साल से कम की एफडी पर ब्याज दर 0.6 फीसदी बढ़ाई गई है।

6 अगस्त से संशोधित दरें हुई लागू

6 अगस्त से संशोधित दरें हुई लागू

एचडीएफसी बैंक ने एक साल की एफडी पर ब्याज दर में 40 बेसिस प्वाइंट यानी 0.4 फीसदी बढ़ाकर 7.25 फीसदी कर दी गई है। हालांकि दो साल एक दिन से लेकर पांच साल की फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दर 10 बेसिस प्वाइंट यानी 0.10 फीसदी का इजाफा किया गया है।

अन्य बैंक भी उठा सकते हैं ये कदम

अन्य बैंक भी उठा सकते हैं ये कदम

बता दें कि पिछले हफ्ते ही भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति की समीक्षा के दौरान रेपो रेट को 0.25 फीसदी करके 6.50 फीसदी कर दिया था। इस फैसले के बाद एचडीएफसी बैंक ने एफडी पर ब्याज दर बढ़ाने का ऐलान किया। इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एफडी पर ब्याज दर बढ़ाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+