त्योहारी सीजन से ठीक पहले HDFC ने ग्राहकों को दिया झटका, ब्याज दरों में की कटौती, जानिए FD का नया इंटरेस्ट रेट

नई दिल्ली। HDFC Cut FD Rate of Interest. निजी सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। फेस्टिव सीजन से ठीक पहले बैंक ने ब्याज दरों में बड़ी कटौती कर ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। एचडीएफसी बैंक( HDFC Bank) ने फिक्स्ड डिपॉजिट( Fixed Deposite) की ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक ने FD पर ब्याज दरों में 0.20 फीसदी तक की कटौती की हैं।

बैंक ने दिया ग्राहकों को झटका

बैंक ने दिया ग्राहकों को झटका

HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने एक साल और दो साल में मैच्‍योर‍ होने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में कटौती की है, बाकी के टेन्योर के ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें 15 अक्टूबर 2020 से लागू हो गई है।

 कितना कम हुआ ब्याज दर

कितना कम हुआ ब्याज दर

HDFC बैंक ने एक साल और दो साल के लिए एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने 1 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्‍याज दरें 0.20 फीसदी कम कर दी है, जबकि 2 साल के लिए नई ब्याज दर 0.10 फीसदी घटा दी गई है। 15 अक्टूबर से नई दरें लागू हो जाएंगी। नई दर के मुताबिक HDFC बैंक में FD करवाने ग्राहकों को 7 दिन से 29 दिन के डिपॉजिट पर अब 2.50 फीसदी ब्‍याज मिलेगा। वहीं 30-90 दिन के मैच्‍योर वाले डिपॉजिट पर 3 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं 91 से 6 महीने वाले मैच्‍योरटी पर 3.5 फीसदी और 9 महीने से 12 महीने वाले एफडी पर 4.4 फीसदी ब्‍याज मिलेगा। वहीं 1 के मैच्‍योरिटी पर 4.9 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। जबकि 1 साल 1 दिन से 2 साल के मैच्युरिटी पर 5 फीसदी ब्याज मिलेगा।

 वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर

आपको बता दें कि सामान्य के मुकाबले वरिष्ठ नागरिकों को आधा फीसदी अधिक ब्याज मिलता है। इस बार भी ब्याज दर में की गई कटौती के बावजूद सीनियर सिटिजन को सामान्य के मुकाबले आधा फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक के मैच्‍योरिटी पर फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3 फीसदी से 6.25 फीसदी ब्‍याज मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+