ऑस्कर के लिए आलिया-रणवीर की फिल्म 'गली बॉय' को मिली एंट्री, निर्देशक जोया अख्तर ने कही ये बात

ऑस्कर के लिए आलिया-रणवीर की फिल्म 'गली बॉय' को मिली एंट्री, निर्देशक जोय अख्तर ने कही ये बात

मुंबई। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गली बॉय' को भारत की ओर से ऑस्कर 2020 के लिए चुना गया है। भारत की तरफ से आधिकारिक तौर पर अगले साल 9 फरवरी को आयोजित होने वाले 92वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए गली बॉय को नामांकित किया गया है।

 Gully Boy goes to Oscars 2020, Alia Bhatt and Ranveer Singh say Apna Time Aayega

फिल्म की निर्देशक जोया अख्तर ने फिल्म को ऑस्कर के लिए चुने जाने पर खुशी जताई है। यह मुंबई के स्ट्रीट रैपर्स की ज़िंदगी पर आधारित है। फिल्म विवियन फर्नाडिज़ उर्फ डिवाइन और नावेद शेख उर्फ नैज़ी और अंडरग्राउंड रैप मूवमेंट के इर्दगिर्द घूमती है।

फिल्म के ऑस्कर के लिए चुने जाने पर फिल्म के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने ट्वीट कर खुश जाहिर की और कहा कि "गली बॉय को भारत की तरफ से 92वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए चुना गया है।" उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है। आपको बता दें कि गल्ली बॉय अब तक साउथ कोरिया में बुचौन इंटरनेशनल फेंटस्टिक फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एशियन फिल्म और अगस्त में आयोजित हुए इंडियन फेस्टिवल ऑफ मेलबॉर्न में बेस्ट फिल्म समेत कई अवॉर्ड हासिल कर चुकी है।

फिल्म के अभिनेता रणवीर सिंह, आलिया भट्ट समेत बॉलिवुड इंडस्ट्री ने गली बॉय के ऑस्कर के लिए चुने जाने पर खुशी जताई है। करण जौहर ने ट्वीट कर लिखा मेरी फेवरेट फिल्म गली बॉय भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए एंट्री कर चुकी है।जोया अख्तर मेरी पसंदीदा भारतीय फिल्म निर्देशक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+