बजट में सस्ता-महंगा खोजने वाले जरा ध्यान दें, 18 जुलाई से पड़ेगी महंगाई की एक और मार, देखिए पूरी लिस्ट
बजट में सस्ता-महंगा खोजने वाले जरा ध्यान दें, 18 जुलाई से पड़ेगी महंगाई की एक और मार, देखिए पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। अगर आप भी सिर्फ बजट घोषणाओं के दौरान क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा हुआ इसकी लिस्ट चेक करते हैं तो जरा संभल जाइए। अब सस्ता-महंगा करने के फैसले सिर्फ बजट में नहीं होते, जीएसटी की कैंची सरकार धीरे-धीरे आपकी जेब पर चला रहा है। एक बार फिर से सरकार ने जीएसटी का बम आम जनता पर फो़ड़ा है, जिसके नतीजें आपको 18 जुलाई से देखने को मिलेंगे। जी हां 18 जुलाई से रोजमर्रा की कुछ चीजें महंगी हो जाएंगी।

18 जुलाई से क्या सस्ता क्या महंगा
18 जुलाई से आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगेगा। जीएसटी काउंसिल ने रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजों पर जीएसटी लगाने का फैसला किया है। जबकि कुछ सामानों पर से छूट को वापस भी लिया गया है, जबकि कुछ सामानों पर जीएसटी की दर को बढ़ा दिया है। यानी 18 जुलाई से आपको महंगाई का एक और झोंका झकझोर देगा।

सरकार देगी झटका
18 जुलाई से सरकार ने पैक्ड और लेवल युक्त प्रोडक्ट, मछली, दही, पनीर, लस्सी, शहद, मखाने, सोयाबीन, मटर, गेहूं, अनाज, मुरमुरे जैसे प्रोडक्ट पर 5 फीसदी जीएसटी लगाने का फैसला किया है। आपको बता दें कि ये प्रोडक्टर अब तक GST के दायरे में नहीं थे, लेकिन 18 जुलाई से इन पर GST लगेगी। यानी GST लगने के बाद इन फूड प्रोडक्ट की कीमतों में बढ़ोतरी हो जाएगी। इसके अलावा मीट, मछली, दही, पनीर और शहद जैसे प्रोडक्ट महंगे हो जाएंगे।

खाना नहीं रहना भी महंगा
ऐसा नहीं है कि सिर्फ खाना ही महंगा होगा, बल्कि 18 जुलाई से सरकार ने होटल के कमरों पर लगने वाले जीएसटी 12 फीसदी कर दिया है। जीएसटी काउंसिल के फैसले के मुताबाकि 1000 से कम किराए वाले कमरों पर आपको 12 फीसदी GST लगेगा ।

फूड के अलावा ये प्रोडक्ट होंगे महंगे
खाने की चीजों के अलावा प्रिंटिंग, चाकू, पेंसिल, शार्पनर, एलईडी लैंप, आर्ट एंड ड्राइंग प्रोडक्ट्स पर 18 फीसदी जीएसटी लगेगा। वहीं टेट्रा पैक , बैंक की चेक की सर्विस पर 18% GST लगेगा। इसके अलावा मिट्टी से जुड़े प्रोडक्ट पर GST 5 फीसदी से बड़ाकर 12 फीसदी कर दिया है। वहीं रकारी संस्थानो को दिए जाने वाले उपकरण की जीएसटी बढ़ाकर दी गई है। इसके साथ ही ट्रैटा पैक पर GST बड़ा दिया है।

क्या होगा सस्ता
18 जुलाई से जहां अधिकांश चीजें महंगी हो रही है तो वहीं ट्रांसपोर्ट सेक्टर में रोपवे पर जीएसटी दर में कटौती की गई है। वहीं माल ढुलाई को सस्ता किया गया है। इसके अलावा हड्डी से जुड़ी बीमारी की ट्रीटमेंट सस्ता हो जाएगा, क्योंकि इसपर GST दर में कटौती कर इसे 12 से 5 फीसदी कर दिया गया है। वहीं फइलेरियारोधी दवा सस्ती हो जाएगी। इसके अलावा सैन्य उत्पादपर आईजीएसटीको जीएसटी से बाहर रखा गया है। माल ढुलाई 18% से घटाकर 12 फीसदी कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications