डेबिट और क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर मिलेगी इंकम टैक्स में छूट
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अगर आप खरीददारी के लिए क्रेडिट कार्ड या फिर डेबिट कार्ड का प्रयोग करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। परेशान ना हों अच्छी खबर है। सरकार ने क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से होने वाले ट्रांजैक्शन पर आयकर में छूट देने की योजना बनाई है। साथ ही कार्ड पेमेंट को ट्रांजैक्शन शुल्क से पूरी तरह से मुक्त करने की योजना है।

दुकानदारों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने उन्हें कर छूट का प्रस्ताव किया है, बशर्ते वे अपनी बिक्री का अच्छा खासा मूल्य डेबिट या क्रेडिट कार्ड से स्वीकार करें। सरकार ने इस प्रस्ताव 29 जून तक टिप्पणियां आमंत्रित की हैं।












Click it and Unblock the Notifications