फर्जी कंपनियों की लगाम कसने में अब मदद करेगा आधार कार्ड, जानिए कैसे
केंद्र सरकार धीरे-धीरे हर जगह पर आधार कार्ड को अनिवार्य बनाने जा रही है। अब केंद्र सरकार फर्जी कंपनियों से निपटने के लिए प्रबंधक और निदेशक स्तर पर कंपनी एक्ट में आधार को अनिवार्य करने जा रही है।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार धीरे-धीरे हर जगह पर आधार कार्ड को अनिवार्य बनाने जा रही है। अब केंद्र सरकार फर्जी कंपनियों से निपटने के लिए प्रबंधक और निदेशक स्तर पर कंपनी एक्ट में आधार को अनिवार्य करने जा रही है।
कहा जा रहा है कि सरकार के इस फैसले से फर्जी कंपनियों से निपटने में मदद मिलेगी। आपको बताते चलें कि इस समय देश में करीब नौ लाख एक्टिव कंपनियां काम कर रही हैं।
प्रस्ताव है कि कंपनी एक्ट 2013 के तहत जानकारी देते समय आधार को अनिवार्य कर दिया जाए। विशेषज्ञों के मुताबिक इससे फर्जी कंपनियों के जरिए होने वाली मनी लॉड्रिंग को रोका जा सकेगा।
कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रायल के मुताबिक इस बात पर विचार किया जा रहा है कि एमसीए21 सर्विसेज के लिए आधार को शामिल कर लिया जाए।
मंत्रालय ने व्यक्तिगत स्टेकहोल्डर से जल्द से जल्द आधार कार्ड लेने के लिए कहा है जिससे एमसीए21 डिटेल के साथ शामिल किया जा सके।
नोटिस में कहा गया है कि एमसीए21 सर्विस सिर्फ आधार से पुष्टि होने के बाद ही दी जाएगी। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि आधार की मदद से हमें बोगस आइडेंटिटी से निपटने में मदद मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications