साल की सबसे बुरी खबर- सरकार ने लघु बचत योजनाओं की ब्याज दर में 0.2% की कटौती की
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की है। इसमें नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट और पीपीएफ शामिल है। इन योजनाओं पर 0.2 फीसद की कटौती जनवरी से मार्च की अवधि तक के लिए की गई है, जो कि बीती तिमाही पर भी लागू होगी। यह कदम बैंकों को जमा दरों को कम करने की गुंजाइश देगा। दूसरी तरफ पांच वर्षीय वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर ब्याज दर 8.3 प्रतिशत पर बरकरार रखी गयी है। वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज दर तिमाही आधार पर दी जाती है।

वित्त मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन में कहा कि नैशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC), सुकन्या समृद्धि अकाउंट, किसान विकास पत्र (KVP) और पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) की ब्याज दरों को कम कर दिया गया है। मंत्रालय ने बताया कि सेविंग्स डिपॉजिट्स पर ब्याज दर की वार्षिक दर 4 प्रतिशत ही रखी गई है। आपको बता दें पिछले साल अप्रैल से लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों में तिमाही आधार पर बदलाव किया जा रहा है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक, पीपीएफ और एनएससी पर वार्षिक दर 7.6 प्रतिशत से कम होगी वहीं केवीपी के लिए दर 7.3 प्रतिशत होगी और वह 11 महीनों में मैच्योर हो जाएगी।
सुकन्या समृद्धि अकाउंट में ब्याज दर पहले के 8.3 प्रतिशत के मुकाबले 8.3 प्रतिशत वार्षिक आधार पर होगी। 1 से 5 वर्षों की सावधि जमा पर 6.6 से 7.4 फीसद की ब्याज दर मिलेगी जिसका भुगतान तिमाही आधार पर किया जाएगा, जबकि पांच साल की आवर्ती जमा पर 6.9 फीसद की दर से ब्याज उपलब्ध करवाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications