भारतीय महिला बैंक का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में होगा विलय, होंगे कई फायदे
अब भारतीय महिला बैंक का विलय देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक में होगा।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अहम फैसला करते हुए करते हुए कहा है कि अब भारतीय महिला बैंक का विलय देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक में होगा। इसे सरकारी की मंजूरी मिल गई। यानी अब भारतीय महिला बैंक एसबीआई का ही हिस्सा होगा।

आपको बता दें कि इससे पहले एसबीआई में उसके पांच सहयोगी बैंकों, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद औऱ स्टेट बैंक ऑफ मैसूर का विलय को मंजूरी मिली, जो 1 अप्रैल से लागू होगी। इसके बाद अब भारतीय महिला बैंक भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का हिस्सा होगा।
आपको बता दें कि साल 2013 में भारतीय महिला बैंक का गठन किया गया था। इस बैंक को विशेष तौर पर महिलाओं के लिए बनाया गया थाष देशभर में इसकी करीब 100 शाखाएं हैं, जिसका हेड ऑफिस दिल्ली में है। वर्तमान में बैंक में 500 कर्मचारी है। आपको बता दें कि 2013 के बाद भारतीय महिला बैंक ने करीब 192 करोड़ रुपये का कर्ज महिलाओं को दिया है। इस विलय को लेकर वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा महिलाओं तक तेज गति से बैंकिंग सेवाएं मुहैया कराना है।












Click it and Unblock the Notifications