आर्थिक पहल: विनिवेश के मोर्चे पर सरकार का बड़ा कदम
नई दिल्ली। नए आर्थिक सुधारों को हकीकत में उतारने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। सरकार ने अपने विनिवेश के बड़े अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज कोल इंडिया, ओएनजीसी व एनएचपीसी में हिस्सेदारी बिक्री के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

इन सार्वजनिक उपक्रमों के विनिवेश से सरकार को 43,000 करोड़ रुपये प्राप्त हो सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सीसीईए (आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति) बैठक के बाद आधिकारिक सूत्रों से पता चला कि ओएनजीसी, कोल इंडिया व एनएचपीसी के विनिवेश प्रस्ताव को सीसीईए ने मंजूरी दे दी है।
बाजार मूल्य के हिसाब से कोल इंडिया में हिस्सेदारी बिक्री से सरकर 23 हजार करोड रुपये, ओएनजीसी के विनिवेश से 18 हजार करोड रुपये व एनएचपीसी की हिस्सेदारी बिक्री से 28 सौ करोड़ रुपये जुटाइएगी। सरकार चालू वित्त वर्ष के 43,425 करोड़ रुपये का विनिवेश लक्ष्य हासिल करेगी।
पढ़ें- अमित शाह के खिलाफ चार्जशीट
बजट में विनिवेश के लिए बड़े ऐलान किए थे और अब उस पर अमल की तैयारी है। पहला विनिवेश स्टील कंपनी सेल में 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के साथ होगा। इसे बेचकर सरकार को 1,700 करोड़ रुपये प्राप्त होने की उम्मीद है।
दरअसल पिछले फिस्कल ईयर में सरकार विनिवेश से सिर्फ 15,820 करोड़ रुपये जुटा पाई, जबकि बजट में 40 हजार करोड़ रुपये का टारगेट रखा गया था। इस बार उम्मीदके मुताबिक सरकार ऐसे कदम उठाने की पहल कर रही है, जिससे उसे किसी भी दशा में लक्ष्य हासिल हो जाए।
-
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह -
Iran Vs America: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने पेश किए 10 नई शर्तें, अगर नहीं बनी बात, मचेगी और तबाही?












Click it and Unblock the Notifications