क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वालों के लिए बुरी खबर, सरकार कर रही है कमाई पर टैक्स लगाने की तैयारी

क्या आपने भी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रखा है। अगर हां, तो आपके लिए बुरी खबर है। दरअसल सरकार क्रिप्टोकरेंसी में निवेश से होने वाली कमाई पर टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है।

नई दिल्ली, 20 नवंबर। क्या आपने भी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रखा है। अगर हां, तो आपके लिए बुरी खबर है। दरअसल सरकार क्रिप्टोकरेंसी में निवेश से होने वाली कमाई पर टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है। सरकार इसके लिए आयकर कानूनों में बदलाव करने पर मंथन कर रही है। खबर के मुताबिक सरकार अगले साल बजट सत्र में इससे जुड़े नियमों को शामिल कर सकती है।

अगर आप किसी चीज से पैसा कमाते हैं तो आपको टैक्स देना होगा

अगर आप किसी चीज से पैसा कमाते हैं तो आपको टैक्स देना होगा

इसको लेकर राजस्व सचिव तरुण बजाज ने कहा कि कुछ लोग पहले से ही क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली आय पर कैपिटल गेन टैक्स दे रहे हैं। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर भी स्पष्ट है कि किस सेवा पर लगेगी।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग पहले से ही क्रिप्टोकरेंसी पर टैक्स दे रहे हैं, और अब क्रिप्टोकरेंसी का बाजार भी बहुत बढ़ गया है, ऐसे में हमें देखना होगा कि कानून की स्थिति में बदलाव कर सकते हैं कि नहीं। हालांकि यह बजट के तहत ही किया जाएगा। हो सकता है कि क्रिप्टो ट्रेडिंग के लिए टीसीएस (टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स) लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि हम एक नया कानू लेकर आते हैं तो हम देखेंगे कि क्या किया जाना है। लेकिन हां, अगर आप पैसा कमाते हैं तो आपको टैक्स देना होगा। कुछ लोग पहले से ही इसे संपत्ति मानकर कैपिटल गेन टैक्स दे रहे हैं।

क्या हो सकते हैं बदलाव

क्या हो सकते हैं बदलाव

इस विषय पर कि क्या क्रिप्टोक्यूरेंसी ट्रेडिंग में शामिल लोगों को फैसिलिटेटर, ब्रोकरेज और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा और जीएसटी के तहत कराधान कैसे किया जाएगा, इस प्रश्न पर बजाज ने कहा कि अन्य सेवाओं में भी ऐसी चीजें पहले से होंगी। कानून स्पष्ट है। अगर कोई ब्रोकर लोगों की मदद करके ब्रोकरेज शुल्क ले रहा है तो जीएसटी देना पड़ता है।

क्रिप्टोकरेंसी हमारे युवाओं को बर्बाद कर सकती है- पीएम मोदी

क्रिप्टोकरेंसी हमारे युवाओं को बर्बाद कर सकती है- पीएम मोदी

बता दें कि गुरुवार को पीएम मोदी ने सभी लोकतांत्रिक देशों से यह सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया कि क्रिप्टोकरेंसी गलत हाथों में न जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह युवाओं को बर्बाद कर सकती है। क्रिप्टोकरेंसी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सभी लोकतांत्रिक देश इस पर एक साथ काम करें और यह सुनिश्चित करें कि यह गलत हाथों में न जाए। यह हमारे युवाओं को बर्बाद कर सकती है। बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के लोग क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के मामले में पूरी दुनिया में पहले नंबर पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+