Aadhaar Card Enrolment: आधार को लेकर सरकार बना रही नया प्लान
नई दिल्ली। सरकार योजना बना रही है कि वह Aadhaar Card Enrolment में किसी प्राइवेट एजेंसी की भूमिका को सीमित किया जाए। Aadhaar Card Enrolment के लिए मोदी सरकार कुछ सरकारी सेंटर बनाने पर विचार कर रही है, जो सिर्फ यही काम करेंगे। इतना ही नहीं, सरकार बैंकों को भी Aadhaar Card Enrolment के लिए अपने साथ मिलाना चाहती है, ताकि लोगों को आधार बनवाने में कोई दिक्कत न हो।

यूआईडीएआई ने बैंकों को अपना रजिस्ट्रार बनाने के प्रजेंटेशन के दौरान यह बात कही थी। तभी यूआईडीएआई ने यह साफ किया था कि वह निजी रजिस्ट्रार्स की भूमिका को सीमित करना चाहते हैं। आपको बता दें कि अगले साल मार्च तक सरकार करीब 24000 पोस्ट ऑफिस और 12000 बैंक शाखाओं में आधार सेवा शुरू करने की योजना बना रही है।
आपको बता दें कि सरकार द्वारा 100 फीसदी लोगों तक आधार पहुंचाने के लिए यही डेडलाइन भी निर्धारित की गई है। अभी देश के करीब 87 फीसदी लोगों तक आधार की पहुंच हो चुकी है। देश के करीब 132 करोड़ लोगों में से 117 करोड़ लोगों तक आधार कार्ड पहुंच चुका है। यूआईडीएआई की योजना है कि वह हर प्राथमिक विद्यालय में साल में कम से कम दो बार आधार एनरोलमेंट के लिए जाएं, क्योंकि 5 साल और 15 साल का होने पर बच्चों का बायोमीट्रिक डेटा अपडेट करना जरूरी होता है।












Click it and Unblock the Notifications